Ad 1

थाना आम्बुआ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देकालकुआं में जन जागरण अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

Sajid Shaikh new

साजिद शैख़ की रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर/आम्बुआ:- दिनांक 31/07/2021 शनिवार को थाना आम्बुआ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देकालकुआं में जन जागरण अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ, कार्यक्रम में नाबालिग बालिकाओं के साथ बलात्कार की घटना को लेकर एवं महिलाओं के साथ मारपीट एवं दुराचार के संबंध में सभी ग्राम वासियों को समझाइश दी एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया एवं साइबर फ्रॉड के बारे में भी अवगत कराया गया! जन जागरण अभियान कार्यक्रम पुलिस थाना आम्बुआ द्वारा संचालित किया गया।

थाना प्रभारी आंबुआ उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोजतिया द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में जोबट एसडीओपी महोदय श्री दिलीप बिलवाल साहब द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 व्यक्ति से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में गांव के सरपंच विक्रम सिंह रावत, सचिव राजू सिंह रावत एवं गांव के अन्य वरिष्ठ नागरिक गण महिलाएं एवं बच्चे शामिल हो गए थे!

थाना आम्बुआ से सउनि शांतिलाल उपाध्याय, प्रधान आरक्षक 46 अजय भिड़े, आरक्षक 305,भवानी आरक्षक प्रेम पंचोली एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |