बिजली बंद होने पर कल चालू नहीं होगी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे

अलीराजपुर प्राइवेट हाथों में बिजली कंपनी सौंपने के खिलाफ कल 7 अगस्त को अलिराजपर समेत पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारी काम नहीं करेंगे। ऐसे में यदि कहीं बिजली गुल हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए कोई कर्मचारी नहीं जाएगा। मध्यप्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा कई दिनों से आंदोलन कर रहा है। धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन के बाद काम बंद की सूचना भी सरकार को दे दी थी, कर्मचारी कल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे।

इस दौरान उपभोक्ताओं को उनकी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। न तो बिजली बिल भरे जाएंगे और न ही फ्यूज कॉल अटेंड करेंगे। जो फीडर बंद हो जाएंगे, वे बंद ही रहेंगे। बिल भी जमा नहीं होंगे। काम बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है, मगर उनकी भी मजबूरी है। सरकार सीधे-सीधे बात सुनने को तैयार नहीं है। जिस तरह बिजली कंपनी को प्राइवेट हाथों में सौंपे जाने की तैयारी है, उससे न केवल कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को नुकसान होगा, बल्कि आम उपभोक्ता पर भी इसका असर होगा। लोग अभी इस बात को नहीं समझ रहे हैं।

महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |