Ad 1

मंदसौर के नारकोटिक्स थाने में एक आरोपी की मौत

मंदसौर। मंदसौर में बायपास पर मुलतानपुरा चौराहे पर स्थित पुलिस की नारकोटिक्स विंग के थाने पर एक आरोपित की मौत हो गई है। उससे 90 ग्राम ब्रॉउन शुगर जब्त करने के मामले में शुक्रवार शाम को ही थाने लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामला रफा-दफा करने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की थी। नहीं देने पर हत्या कर दी। जिला अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया और शव को पीएम के लिए नहीं ले जाने दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मंदसौर में नारकोटिक्स विंग थाने पर 21 वर्षीय सोहेल पुत्र हमीद की मौत हो गई। उसे 90 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। जब शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, तो वहां एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस बल पहुंच गया। वही इस मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि सोहले को संदिग्ध मानकर नारकोटिक्स विंग पकड़कर थाने लाई थी। बताया जा रहा है कि उसकी थोड़े दिन बाद शादी भी थी। स्वजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने ही सोहेल की हत्या की है। मामले को निपटाने के लिए 50 लाख रुपये मागे जा रहे थे। विंग के एक एसआई पर भी इस मामले में आरोप लगाए जा रहे हैं।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |