Ad 1

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर एकलव्य आवासीय विद्यालय के शिक्षकों का किया गया सम्मान अभिनंदन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन राष्ट्रीय जिला महिला इकाई द्वारा आयोजित

अलीराजपुर:- शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षा के साथ-साथ संगीत, खेलकूद, शारीरिक व नैतिक शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा बेटियों के सर्वांगीण विकास का परचम लहराते हुए, प्राकृतिक सुंदर स्वच्छ परिवेश को दर्शाता एकलव्य आवासीय विद्यालय प्राचार्य सम्माननीय,, श्रीमती अंजु जी सिसोदिया के नेतृत्व में पुरी टीम का स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के उपस्थिति शिक्षकों का कुम कुम तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया,शिक्षकों को प्रशंसा पत्र , पेन व डायरी स्मृति के रुप में भेंट की गई। संरक्षक श्रीमती शशी जोशी,मंदा शुक्ला ने प्राचार्य श्रीमती अंजु सिसोदिया व स्टाप के कार्यों की प्रशंसा करते हुए, बधाइयां दी।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा व्यास जिला अध्यक्ष श्रीमती सुरज जोशी ने विद्यालय में विभिन्न उपकरणों व पुस्तकालय के रख रखाव की सराहना की,श्रीमती ज्योति जोशी , रजनी भोगे व मंजु भट्ट ने भोजन कक्ष के मेन्यू को जांचते हुए, विधालय प्रबंध की रचना को अन्य विधालयों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। युवा अध्यक्ष अमिता जोशी व मीना ओझा ने विद्यालय परिसर की सुन्दरता को सराहा

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के श्री कारसिंह सोलंकी,श्री रमेश तोमर,श्री अशोक प्रजापति,सुश्री रितु सोलंकी,श्रीमती कविता तवर,श्रीमती मनीषा तवर उपस्थिति रहे 

कार्यक्रम का संचालन सुश्री रितु सोलंकी ने कीया आभार श्री चंद्रेश वाघेला ने माना।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन राष्ट्रीय जिला अलीराजपुर

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |