Ad 1

युवा कांग्रेस ने उप्र मे किसानों की बर्बर हत्या की घौर निंदा की

आलीराजपुर। विगत 03 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी उप्र में किसानों को रौंदकर दिनदहाड़े उनकी बर्बर हत्या की घटना से पूरा देश क्षुब्ध और आक्रोशित है। इस मामले की युवा कांग्रेस ने घौर निंदा करते हुए आरौपियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही की मांग की है। युवा काग्रेस विधानसभा अलीराजपुर अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजयकुमार मिश्र के पुत्र और उसके गुंडों ने जिस बेखौफ तरीके से उक्त घटना को अंजाम दिया वह उप्र और केंद्र सरकार की एक साजिश को दर्शाता है। यह संयोग नहीं कि उसी दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सार्वजनिक तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को किसानों के खिलाफ डंडे उठाने, जमानत की परवाह न करने, जैसे को तैसा जबाब देने जैसे बयान देकर, हिंसा के लिए उकसाने का काम किया है। इन घटनाओं से यह साफ हो जाता है संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों द्वारा अपने पद का दुरूपयोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अन्नदाताओं के विरुद्ध सुनियोजित हिंसा के लिए किया जा रहा है।

यह कानून, संविधान और देश के प्रति अपराध है। इसलिए युवक कांग्रेस राष्ट्रपति से मांग करती है कि केंद्रीय राज्य गृहमंत्री मिश्र को तुरंत बर्खास्त किया जाए और उनके विरुद्ध हिंसा उकसाने और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने का मुकदमा दर्ज किया जाए। मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा और उसके साथी गुंडों पर तुरंत 302 (हत्या) का मुकदमा दर्ज हो और उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। श्री मंडलोई ने बताया कि इस वारदात की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी से कराई जाए। संवैधानिक पद पर रहते हुए हिंसा के लिए उकसाने के दोषी हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर को तत्काल बर्खास्त किया जाए। शहीद परिवारों को एक करोड़ रुपये और नौकरी के साथ घायलों को 25 लाख का मुआवजा सरकार दे। देष के अन्नदाताओ के साथ इस तरह की घटनाओ ओर अपमान का युवक कांग्रेस सडको पर उतरकर पुरजोर विरोध दर्ज कराएंगी।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |