Ad2
Banner1

गरबों ने रचा आलीराजपुर में इतिहास पाण्डाल पड़े छोटे पुरी रात बाजार व पाण्डालों में छाई लोगों की भारी भीड़

सुबह तक चले गरबे नवरात्री पर्व का हुआ समापन

आलीराजपुर नवरात्री के आखरी दिन आलीराजपुर के गरबा पाण्डालों में व पुरे नगर में भक्ति व उल्लास का ऐसा संगम नजर आया की पूरी रात गरबा खेलने वालों की व देखने वालों की धुम रही। हर पाण्डाल में लोगों का हुजूम नजर आ रहा था। मातारानी चौक पर राठौड़ समाज के तत्वावधान में आयोजित गरबारास कार्यक्रम कार्यकर्ता गरबे खेलने की बजाय देखने वालों की भारी भीड़ के कारण पूरे समय अलसुबह तक सुचारू व्यवस्था में ही लगे रहे। मिडिया प्रभारी कृष्णकान्त बेडि़या ने बताया की मातारानी चौक पर रात्री 9 बजे महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। उसके बाद जो गरबारास प्रारम्भ हुआ अनवरत सुबह तक चलता रहा था। न देखने वाले थक रहे थे न खेलने वाले थक रहे थे। एक जैसी ड्रेस में महिला व पुरूष युवक व युवतियां व छोटे-छोटे बच्चें गरबों की थिम पर थिरक रहे थे। प्रख्यात सिंगर विशाखा जोशी व पंचेश्वर रामायाण मण्डल की टीम ने ऐसा समा बांधा की इसे आलीराजपुर वाले अगली नवरात्री तक नहीं भुल पायेगे। अन्त में राठौड़ समाज के अध्यक्ष किनलाल राठौड़, राठौड़ युवामंच के अध्यक्ष कमल राठौड़, कोषाध्यक्ष शंकरलाल राठौड़, दिने राठौड़, कुलदीप राठौड़, मातारानी महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती अयोध्या कैला राठौड़, नवदुर्गा उत्सव समिति मातारानी चोक के अध्यक्ष कान्तिलाल राठौड़ (दर्शन वाले),़ ने आलीराजपुर व आस-पास के र्दाक सभी खेलने वाले, प्रशासन, पुलिस प्रासन, ट्राफिक प्रासन, नगर पलिका, मिडिया व पत्रकार बन्धुओं, कार्यकर्ता, दानदाता, संगीत टीम संहित प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।

श्री देववांय मालवीय लोहार,

सुतार समाज वाणी मोहल्ला कॉर्नर पर श्री देववांय मालवीय लोहार, सुतार समाज के तत्वावधान में आयोजित गरबारास में मधुर गीतों व भजनों की थाप पर समाज के युवक युवतियां व महिलाओं ने देवी माँ की गरबारास कर आराधना की। आखरी दिन इस पाण्डाल में सबसे पहले आरती कर सर्वप्रथम गरबारास की शुरूआत हुई। मिडिया प्रभारी कृष्णकान्त बेडि़या ने बताया की सबसे पहले गरबे शुरू होने के कारण देखने वालों की भीड़ सबसे पहले यहीं पर उमड़ी जिससे पुरे रास्ते में लोंग ही लोंग नजर आने लगे। गरबारास के बाद पेरोडी प्रारम्भ हुई जिसमें समाज के युवक-युवतियों ने जमकर आनंद लिया। नवरात्री के अन्तिम दिन आरती सजाओं प्रतियोगीता हुई जिसमें प्रथम पुरूस्कार काजोल गोराना को प्राप्त हुआ एवं प्रतियोगिता के जज ब्रदीलाल भाटोद्रा एवं कृष्णकान्त बेडिया थे। रंगबीरंगे परिधानों में व फेंसीड्रेस में हर एक गरबे पर युवक-युवतियां झुमकर गरबारास सुबह तक किया। अन्त में समाज के कैला िलाका, विष्णु गोराना, कैला कमेडि़या, ओम गोराना, मकुन्द भाई संहित सभी समाज बन्धुओं ने आभार व्यक्त किया।

वाणी समाज

वाणी मोहल्ले में नवदुर्गा उत्सव समिति वाणी समाज के तत्वावधान में आयोजित गरबारास आखरी दिन सुबह तक चला। रात्री 2 बजे स्वल्पहार के बाद आयोजित गरबे अनवरत चलते रहे। युवक व युवतियां व महिलाओं ने जमकर गरबारास किया। अन्त में वाणी समाज की ओर से जयन्तीलाल वाणी, गोपालकृष्ण वाणी, योगेन्द्र वाणी, देवेन्द्र वाणी, दिलीप वाणी, सुन्दरलाल वाणी, शान्तिलाल वाणी, सरदार वाणी, मनिष वाणी, समीष वाणी संहित सभी समाज बन्धुओं ने आभार व्यक्त किया।

माहेश्वरी समाज

राजवाड़ा स्थित बालाजी गार्डन पर माहेश्वरी महिला मण्डल के तत्वावधान में आयोजित गरबारास में समाज के युवक व महिलाए-बालिकाए एक जैसी चुनरी व लहंगे में गरबारास व पेरोडी की। अन्तिम दिन यहाँ पर 09 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के बाद गरबारास की जो शुरूआत हुई जो देत रात तक गरबे चलते रहे। माहेवरी महिला मण्डल की अध्यक्ष प्रिति मंत्री संहित सभी महिला मण्डल की प्रदाधिकारीयों ने आभार व्यक्त किया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |