Ad 1

महानायक धरती आबा सूर्यकांति भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जिले में आदिवासी समाज बड़े धूमधाम से मनायेंगे

जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन,प्रत्येक ग्राम,कस्बों, विकसखण्ड एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

अलीराजपुर:- प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी महानायक धरती आबा सूर्यक्रान्ति भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जिले में बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी।जिसके संबंध में आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये समाज जनों ने सर्वसहमति से इस वर्ष प्रत्येक ग्राम,कस्बों,विकसखण्ड एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है।आदिवासी समाज के वरिष्ठ शंकर भाई तड़वाल ने कहा कि तहसील स्तरीय कार्यक्रम में सोण्डवा तहसील का कार्यक्रम ग्राम अट्ठा,जोबट तहसील का कार्यक्रम जोबट एवं काठीवाड़ा में बड़े स्तर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह एवं माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद वक्ताओं के द्वारा सभा को संबोधित कर भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को जन जन तक पहुचाने का निर्णय लिया गया है।आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्य विक्रम सिंह चौहान एवं अरविंद कनेश ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा बिरसा मुंडा जयंती मनाने के लिए शासकीय अवकाश घोषित किया गया है जिसका समाज ने आभार व्यक्त किया हैं।शासकीय अवकाश होने से समाज के अधिकारी-कर्मचारी,मजदूर,

किसान,छात्रों को जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होने की सुविधा हुई है,जिससे अपने अपने गांव,कस्बों में होने वाले कार्यक्रमो में आसानी से सहभागिता कर सकेंगे।आदिवासी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनो को कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है,साथ ही गांव पटेल,पुजारा, कोटवाल,वारती,गांव डाहला, वरिष्ठजन,महिलाये,बच्चें एवं जनप्रतिनिधि आदि सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनायेंगे।इस अवसर पर आदिवासी समाज के युवा विक्रम सिंह चौहान,अरविंद कनेश, वीरेंद्र सिंह बघेल जोबट,मालसिंह तोमर महेश चौहान गोविंद डावर उमराली, किशोर सोलिया झंडाना, नानजी पाराड़ सरपंच, मुकेश चौहान, नितेश पाराड़, संतोष पाराड़, पप्पू परमार, पालसिंह वस्केल, जगन भाद्लिय, भादु चौंगड़, बब्बु जमरा, सावन चौहान, भुरसिंह, प्रदीप डूडवे, ईशांत गड़रिया, लक्ष्मण डावर

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |