Ad 1

ठेकेदार द्वारा घटिया बिजलि केबल का किया गया कार्य जिम्मेदार मौन

 

घटिया बिजली केबल से नगरवासी को कब मिलेगी निजात

आम्बुआ ग्राम पंचायत में घटिया केबल से नगरवासी हो रहे परेशान कई बार फाल्ट हो जाती है। जिससे नगर में बिजली जाने से कई घण्टो तक केबल का फाल्ट नही मिल पाता जो ठेकेदार का खामियाजा नगर वासियो को भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा कम दाम में ओर घटिया क्वालिटी की केबल लगाई गई जिससे नगर में कई बार केबल जल जाती है। जिससे नगर में आये दिन व्यापारियों और नगर वासियो को कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार केवल जलती हुई देखी जाती है कब मिलेगा लोगों को इस केबल से छुटकारा कई बार खबरे प्रकाशित करने के बाद , भी अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ठेकेदार द्वारा केबल व बिजली के खम्बे का कार्य किया गया। या ठेकेदार द्वारा तगड़ी साठगांठ की गई हो। जिससे अधिकारी चुप्पी साधे बैठे है। आखिर नगरवासियों को घटिया बिजली केबल से कब मिलेगी निजात।

इस बारे में हमारे द्वारा आम्बुआ सरपंच पति व भाजपा मंडल अध्यक्ष जवानसिंह रावत से मोबाइल के द्वारा सम्पर्क किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नही हो पाया।

राहुल चौहान बिजली विभाग अधिकारी

नगर में लोड बढ़ने से केबल फाल्ट हो रही है। हो सकता है जो पुरानी केबले है उससे फाल्ट हो रहा है उसे भी बदलने का कार्य किया जा रहा है।

जनसेवक ओर नगरवासियों का यह कहना है
विक्की महेश्वरी भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष व उपसरपंच आंबुआ

कई बार मेरे द्वारा केबल फाल्ट के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया गया मगर अभी तक किसी प्रकार का सुधार नहीं किया गया है जिससे नगर में नल सप्लाई पेय जल मैं भी काफी दिक्कत आती है कई बार लाइट फ़ाल्ट होने से ग्राम पंचायत की टँकी की पानी की मोटरे भी जल चुकी है।

हाशिम बोहरा

जब से यह घटिया केबल डाली है आम्बुआ वासियो की परेशानी ओर बड़ गई है। हमारे पुराने तार ही वापस डाल दिए जाए जिससे हमें ऐसी परेशानी नही उठाना पड़े।

करण रावत

कई बार ग्रामीण के आदिवासी आधार कार्ड बनवाने के लिए आते है। व चक्की पर आटा पिसवाने व लेने भी आते है लेकिन लाइट बन्द होने के कारण काफी देर तक रास्ता देखने के बाद वापस चले जाते है। ऐसी कई परेशानियों से जूझ रहे है हमारे ग्रामीण के आदिवासी।

जगराम विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार

घटिया केबल के बारे में मेरे द्वारा कई बार प्रमुखता से खबरे प्रकाशित की गई। कोई भी अधिकारी ने अभी तक यहा आकर नही देखा। लगता है कोई बड़ी घटना होने का रास्ता देख रहे है। बिजली विभाग के अधिकारी।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |