सिर्फ छूने अथवा हाथ मिलाने से एड्स नही होता-डॉ. मदनसिंह

एड्स जागरूकता दिवस का आयोजन

आज विश्व एड्स जागरूकता दिवस का आयोजन शा.हाईस्कूल राजावाट में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर मदनसिंह गाडरिया चिकित्साधिकारी प्रा.स्वास्थ्य केंद्र नानपुर थें, इनके अतिरिक्त वक्ता के रूप में स्वास्थ विभाग से ओषध संयोजक श्री किशोर चौहान, प्रयोगशाला तकनीशियन श्री परमेश्वर सोलंकी उपस्थित थे। डॉक्टर मदनसिंह ने एड्स पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया, की एड्स नामक बीमारी रक्त के संक्रमण से होती है। संक्रामक व्यक्ति को लगी सुई, ब्लेड , रक्त सम्बन्ध अथवा असुरक्षित यौन संबंध से यह संक्रमण स्वस्थ व्यक्ति को हो सकता है। लेकिन यह स्पष्ट है, की छूने अथवा हाथ मिलाने से एड्स नही होता है। हाईस्कूल राजावाट के प्राचार्य श्री शरद क्षीरसागर ने अपने उदबोधन में कहा, की एड्स से बचाव ही एकमात्र सावधानी है। युवाओं को इससे सावधान रहने और जागरूकता रखने की विशेष आवश्यकता है। समय समय पर रक्तदान करते रहें, जिससे रक्त की जांच होती रहें। और अगर यह पता चले, की किसी अपने व्यक्ति को एड्स हो गया है, तो जानकारी को छिपाने के बजाए उसका समुचित इलाज करवाएं। एड्स ग्रसित व्यक्ति को भी समाज मे पर्याप्त स्थान मिलें।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री दिनेश चौहान ने किया, एवं शिक्षिका श्रीमतीं पारली सोलंकी ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षिका श्रीमतीं ज्योत्स्ना चोंगड़, श्री मितेश वरिया, श्री कमलेश चौहान एवम श्री मुकेश देवड़ा के साथ सभी छात्र छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

जोबट पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता लूट एवं डकैती के मामलों में फरार इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ्तार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |     महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     ग्राम बिलझार में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |