Ad 1

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर की सोशल पुलिसिंग

पुलिस अधीक्षक ग्राम अटठा के लोगों के बीच बिताया व ग्रामीणों से रूबरू हुये

अलीराजपुर दिनांक पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा सोशल पुलिसिंग के तहत थाना सोण्‍डवा क्षैत्रान्‍तर्गत दिनांक 31 दिसम्‍बर को ग्राम अटठा का भ्रमण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने साल का अंतिम दिन ग्राम अटठा के लोगों के बीच बिताया व ग्रामीणों से रूबरू हुये। इस दौरान काफी संख्‍या में महिला, पुरूष व बच्‍चे उपस्थित हुये। उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह से खुलकर बात की।

पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों से अपील कि अपने सामाजिक स्‍तर को और बेहतर बनानें के लिये आवश्‍यक है, कि सभी जागरूक होवें, नशे के सेवन से दूरी बनाये, महिलाओं का सम्‍मान करें, बच्‍चों को पढाये तथा जो भी बुराई, जिससे कि समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पडता हो उसे त्‍याग करें, जिससे घर मे अच्‍छा माहोल बनेगा और सभी दूर एक अच्‍छा वातावरण का निर्माण होगा। बच्‍चों से भी बात की व बच्‍चों को पढानें के लिये प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार की सोशल पुलिसिंग आगे भी जारी रहेगी तथा दुरस्‍थ गांवों में जाकर उनसे चर्चा कि जावेगी तथा जागरूकता का पुरा-पुरा प्रयास किया जावेगा, जिससे कि एक अच्‍छा वातावरण तैयार होनें से सभी तरह के होनें वाले अपराधों में स्‍वत कमी आने लगेगी तथा जब गांव का विकास होगा तो संपूर्ण जिले का विकास होगा।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |