Ad2
Banner1

चांदपुर के पास यात्री बस दुर्घटना में 3 की मौत, 28 घायल

 

कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे

राहत और बचाव तत्काल करते हुए घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया गया

अलीराजपुर, दिनांक 02/01/2022 को प्रातः 5.45 छोटा उदयपुर से अलीराजपुर जा रही तन्वी बस क्रमांक GJ 01CZ6306 के ड्राइवर को नींद का झोंका आने से बस मेलखोदरा नदी थाना चाँदपुर के पुल से नीचे जा गिरी । सूचना मिलते ही घटना स्थल पर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिटटू सहगल, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, एसडीओपी अलीराजपुर, थाना प्रभारी चाँदपुर सहित अन्य प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुचे। प्रशासन, आसपास के रहवासियों की मदद से तत्काल राहत और बचाव कार्य करते हुए लगभग 39 लोगों को रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया। बस में लगभग 42 सवारी थी, जिसमे से 28 लोगों को चोट लगी और तीन लोगों की मृत्यु हुई ।

घायलो में मोनू पिता सायमल डावर उम्र 18 साल निवासी पलसूद, मुकेश पिता फुगला जमरे उम्र 21 साल निवासी पलसूद, राहुल पिता जमला भिलाला उम्र 05 साल निवासी पलासदा, राकेश पिता जमला भिलाला उम्र 03 साल निवासी पलासदा, मोनू पिता सायमल डावर उम्र 19 साल निवासी पलसूद, अनिल पिता छीतू गाडरिया निवासी काली खेतीया, विलम पिता कालू बघेल उम्र 17 साल निवासी सोहलिया थाना बोरी, रामचंद्र पिता भुरसिया मुवेल उम्र 21 साल निवासी सोहलिया गढ़वाल, हत्री पति जमला मुजाल्दा उम्र 30 साल निवासी पलासदा चौकी खट्टाली, जिगनेश पिता रामचंद उम्र 12 साल निवासी सोहलिया, रीता पिता सुरतान उम्र 06 साल निवासी सोहलिया, सीमा पति लच्छू उम्र 19 साल निवासी दीपा की चौकी, हतरी पिता गमला भिलाला उम्र 18 साल निवासी दीपा की चौकी, जयराम पिता भुवान पचाया उम्र 35 साल निवासी पुजारा की चौकी, रिछु पति जयराम पचाया उम्र 30 साल निवासी पुजारा की चौकी, जगदीश पिता नोरला उम्र 14 साल निवासी मोरधी आमली फलिया, सुरमा पिता खापरिया उम्र 18 साल निवासी भयडिया चौक पोल फलिया, चिमा पति पुना भील उम्र 14 साल निवासी भयडिया चौक पोल फलिया, झाली पति रमेश भिलाला उम्र 28 साल निवासी दीपा की चौकी मेंबर फलिया, अर्चना पिता रमेश भिलाला उम्र 01 साल निवासी दीपा की चौकी, भायसिंह पिता कालूसिंह उम्र 22 साल निवासी डही गंगापुर, अस्मिता पति बादल मंडलोई उम्र 30 वर्ष निवासी डही गंगापुर, अश्विन पिता बादल उम्र 07 साल निवासी डही गंगापुर, सुमारिया पिता सेतू भाबर उम्र 50 साल निवासी नानी बड़वानी, दशरथ पिता जेराम निगवाल उम्र 22 साल निवासी इसडू वालपुर, मनु पिता भिकला राठवा उम्र 22 वर्ष नानारामपुरा गुजरात, सिंती पति मनु उम्र 21 वर्ष नि. सदर, प्रवीण पिता रतीलाल शाह उम्र 59 वर्ष सूरत मे मैदापुरा गुजरात है। मृतको में कैलाश पिता नवल सिंह मेडा भील उम्र 48 साल, मीराबाई पति कैलाश मेड भील उम्र 46 साल निवासीगण ग्राम काला खेतर जोबट जिला अलीराजपुर, युग पिता संजय किराडे भिलाला उम्र 1 वर्ष निवासी ग्राम राकसा थाना अलीराजपुर जिला अलीराजपुर है। जिलावार घायलों की संख्या

 

बड़वानी के 3, धार के 3, गुजरात के 3, अलीराजपुर के 19 है। कलेक्टर श्री मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने घटना स्थल से लौटकर जिला अस्पताल पहुँचकर घायलों एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने सीएमएचओ, सिविल सर्जन एवं चिकित्सको को निर्देश दिए कि घायलों का उचित उपचार हो।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |         |