Ad2
Banner1

युवा दिवस पर विद्यार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

दिनांक 12 जनवरी को नवीन शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर युवा दिवस का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर संगोष्ठी आयोजित की गई एवं स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के फोटो पर माल्यार्पण कर की गई। प्रो. नीलम पाटीदार द्वारा स्वामीजी के जीवनचरित, उनके शिकाको व्याख्यान तथा युवाओं को दी गई उनकी प्ररेक शिक्षा के बारे व्याख्यान दिया गया। प्रो. राजेश बारिया ने अपने उदबोधन में विश्व पटल पर स्वामीजी के व्यक्तित्व और प्रभाव के बारे में बताया एवं डॉ. विजयता पंडित ने स्वामीजी के जीवन मे घटित कुछ घटनाओं का मार्मिक चित्रण किया।

ततपश्चात स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. अश्विन परमार ने युवा दिवस पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह, मार्गदर्शन प्रदान किया।

स्वास्थ्य विभाग के अमले ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको का स्वास्थ्य परीक्षण जैसे एच.बी. टेस्ट, सिकल सेल टेस्ट एवं परामर्श दिया।

उक्त कार्यक्रम में प्रो. सायसिंग अवास्या, प्रो. कनु बड़ोले, प्रो. ओमप्रकाश कोठारी, प्रो. मोहन डुडवे, स्वास्थ्य विभाग से लेब टेक्नीशियन श्री जितेंद्र जुकाटिया, परामर्शदाता श्रीमती नूतन सोलंकी आदि उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रो. विशाल देवडा द्वारा एवं धन्यवाद आभार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश अजनार किया गया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |