गोली लगने से एक व्यक्ति घायल- आरोपी मय शस्त्र के गिरफ्तार

आमबुआ:-  आम्बुआ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बड़ी के समीप कुंड रोड पर बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली से घायल होने तथा घटना के कुछ घंटे बाद ही अज्ञात आरोपी को मय शस्त्र के पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता मिलने की खबर है

हमारे संवाददाता को पुलिस सूत्रों से ज्ञात जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र कुंड निवासी रवि पिता थानसिंग चौहान 22 जनवरी की शाम 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल से कुंड जा रहा था की मार्ग में पानी की टंकी के पास अंधेरे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी जो की रवि की जांघ को पार करती हुई बाइक की टंकी के पार हो गई। घटना की सूचना आम्बुआ थाने पर प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण कायम किया गया। इसके उपरान्त थाना प्रभारी दिलीपसिंह चंदेल ने मय दल बल के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

तथा शंका के आधार पर सरदार पिता चन्दर सिंह निवासी कुण्ड को पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया जहां पर पूछताछ पर उसने अपना जुर्म कबूल किया तथा उसके पास से एक देशी कट्टा एवं एक चला हुआ एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया जाकर 23 जनवरी को गिरफ्तार किया गया आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक उपनिरीक्षक अजय यादव प्रा. आ. अजय सिंह आरक्षक रोशन सिंह तथा प्रेमसिंह का सराहनीय सहयोग रहा

जोबट पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता लूट एवं डकैती के मामलों में फरार इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ्तार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |     महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |