Ad 1

अवैध शराब की गाडी से सोंडवा मे यूवक की मोत के बाद शराब ठेकेदारों को भील सेना सूप्रीमो शकंर बामनिया की चेतावनी

जिम्मेदार अवैध शराब माफिया पर हो कार्यवाही नही तो कल से पूरे जिले की शराब दूकानो के सामने होगा धरना प्रदर्शन

जिला प्रशासन ओर आबकारी विभाग होगा जिम्मेदार

आलीराजपूर ।। जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र मे शराब वाहन से यूवक की मोत के बाद जिले के शराब ठेकेदार के खिलाफ भील सेना संगठन ने मोर्चा खोल दिया है । भील सेना सूप्रीमो शंकर बामनिया प्रदेश अध्यक्ष रमेश बधेल ओर भील सेना के जिला अध्यक्ष चतरसिह मण्डलोई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दोषी शराब ठैकेदार पर कार्यवाही की माग की है वही कल से जिला मुख्यालय पर शराब ठेकेदार के खिलाफ आन्दोलन करने की बात कही है भील सेना सुप्रीमो शंकर बामनिया ने कहा के जब तक शराब माफिया पर कार्यवाही नही होती तब तक शराब दूकानो के सामने धरना प्रदर्शन करते रहेगे ।

प्रशासन ओर आबकारी विभाग होगा जिम्मेदार

जिले में शराब माफियाओं के द्वारा पूरे जिले में माफिया राज चला रखा है 2 दिन पहले जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के बाद भी शासन प्रशासन और आबकारी विभाग अलीराजपुर जिले में अवैध शराब माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है जिसके कारण इन शराब माफियाओं ने प्रशासन और आबकारी विभाग के आंखों के सामने दिन और रात में शराब की सप्लाई जोरों पर कर दी है कल सोंडवा में अवैध शराब माफिया के द्वारा उमराली से सोंडवा ले जाए जा रही मैक्स पिकअप वाहन शराब की गाड़ी ने एक युवक को रौंद दिया जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई बताया जा रहा है कि उक्त शराब का वाहन अलीराजपुर ठेकेदार का है जिसका कोई परमिट या डीपी नहीं थी एक और आबकारी विभाग छोटे-मोटे ढाबे और दुकानों पर जाकर कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपा रहा है तो दूसरी ओर शराब माफिया गाड़ियों से शराब की सप्लाई कर रहे हैं लेकिन प्रशासन और आबकारी विभाग का अमला इन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है इसलिए भील सेना संगठन कल से जिले की शराब दुकानों के सामने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन करेगा आदिवासी परिवार के बेटे को न्याय दिलाने के लिए और जो घायल हुए हैं उनके परिवार को उचित मुआवजे के लिए शराब ठेकेदार और शासन से मांग करते हैं कि मृतक युवक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए नहीं तो भील सेना संगठन शराब की दुकान को नहीं चलने देंगे

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |