Ad 1

टॉयर चोरी की घटना का पर्दाफाश, जोबट पुलिस ने 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिला ब्यूरो इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर/जोबट:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया की दिनांक 22-23.02.22 की रात्रि में थाना जोबट क्षैत्रान्‍तर्गत ग्राम भानपुर में एनडीव्‍हीए पाईप लाईन का काम करने वाले सेफटी क्रेन से पांच बडे टॉयर मय डिक्‍स के कोई अज्ञात बदमाश चुराकरले गये थे, जिसकी सूचना प्राप्‍त होनें पर थाना जोबट में अपराध क्रमांक 84/22 धारा 379 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दर्ज किया गया पश्‍चात जोबट पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री दिलीपसिंह बिलवाल के नेतृत्‍व में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक दिनेश सौलंकी के अधीनस्‍थ टीम गठित की गई।  

गठित पुलिस टीम के द्वारा घटना दिनांक से ही अज्ञात आरोपी की धरपकड हेतु लगातार गंभीरता से प्रयास किये गये, जिसके परिणामस्‍वरूप जोबट पुलिस टीम को सूचना प्राप्‍त हुई कि दो लडके एक सफेद बोलेरो वाहन में चोरी के 02 टॉयर बेचने के लिये ग्राम वागदी से ढौल्‍या तरु जाने वाले है, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम ढौल्‍या रोड पर आने जानें वाले वाहनों को चैकिंग की गई। वाहन चैकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 09 सीएम 2582 को रोका गया व चैकिंग करते वाहन में 02 संदिग्‍ध लडके मय 02 बडे टॉयर के वाहन में बैठे हुये थे, जिनसे सूक्ष्‍मता से पूछताछ करने पर मुलेश पिता जालम 21 साल नि0 ग्राम कन्‍दा, अनिल पिता कालु 20 साल एंव अन्‍य 03 साथियों के साथ मिलकर एक माह पूर्व ग्राम भानपुर पटेल फलिया में एनव्‍हीडीए पाईप लाईन पर काम करने वाली एक बडी सेफटी क्रेन से 05 टॉयर मय डिक्‍स के खोलकर बोलेरो वाहन में छुपाकर रखे गये थे। आरोपी मुलेश, अनिल व इनके अन्‍य 03 साथियों को गिरफतार कर इनके द्वारा चुराये गये टॉयर एवं घटना में उपयोग किया गया बोलेरो वाहन जप्‍त किया गया । चुराये गये जप्‍त टॉयर की कीमत मय डिक्‍स के 1 लाख 50 हजार रूपये व घटना में प्रयुक्‍त बोलेरो वाहन की कीमत 6 लाख 50 हजार रू0 की है।

उक्‍त घटना के अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी करनें में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक दिनेश सोलंकी, चौकी प्रभारी खटटाली उनि रणजीतसिंह मकवाना, सउनि सुरेन्‍द्रसिंह सिसौदिया, प्रआर गरवरसिंह, प्रआर दिलीप, आर गणेश, आर माधव, सैनिक वीरेन्‍द्र व सैनिक मनीष का का सराहनीय योगदान रहा है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |