Ad 1

अपराधिक रिकार्ड वाले शस्‍त्र लायसेंसीधारियों के शस्‍त्र लायसेंस होगें निरस्‍त

अलीराजपुर:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रभावी अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों पर नकेल कसने के लिये अपराधिक प्रवृत्ति के व्‍यक्तियों को चिन्हित किये जानें का अभियान अलीराजपुर पुलिस के द्वारा विगत दिनों से चलाया हुआ है, इसी क्रम में अलीराजपुर पुलिस के द्वारा दो दर्जन से अधिक अपराधिक प्रवृत्ति के व्‍यक्तियों को चिन्हित किया गया, जिनके पास लायसेंसी शस्‍त्र भी उपलब्‍ध हैं तथा इनके द्वारा अपराध भी घटित किये गये हैं। इनकी सूची तैयार कि जाकर इनके शस्‍त्र लायसेंस निरस्‍तीकरण की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन जिला दण्‍डाधिकारी अलीराजपुर को भेजा गया है। इसी अभियान की अगली कडी में जिलें के ऐसे ओर भी अपराधिक प्रवृत्ति के व्‍यक्तियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है, जिनके पास लायसेंसी शस्‍त्र प्रचलन में है तथा इनके द्वारा किसी भी प्रकार का अपराध घटित किया गया हो। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये अलीराजपुर पुलिस हरसम्‍भव प्रयास कर रही है। अवैधरूप से शस्‍त्र रखनें वाले 66 अपराधियों पर कार्यवाही कर 20 आग्‍नैय एवं 46 धारदार अवैध शस्‍त्र जप्‍त किये गये हैं। जिलें के समस्‍त लायसेंसीदारानों को यह सुनिश्चित करना होगा, कि वे अपनें लायसेंसी शस्‍त्र का किसी भी प्रकार से गलत उपयोग न करें, यदि भविष्‍य में कोई भी शस्‍त्र लायसेंसदारान के द्वारा अपराध घटित किया जाता है तो उसके विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही के तहत शस्‍त्र लायसेंस निरस्‍त करनें की कार्यवाही की जावेगी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |