अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ द्वारा विर शिरोमणि महाराणा प्रताप का 482 प्राकट्य उत्सव 1जुन को मनाया जाएगा

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ जिला अलीराजपुर द्वारा प्रथम बार वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का 482 वा प्राकट्य उत्सव दिनांक 1 जून 2022 बुधवार को मनाया जा रहा है, आयोजन निमित शौर्ययात्रा चल समारोह पंचमुखी हनुमान मंदिर से एम.जी. मार्ग होते हुवे, श्रीनाथ गार्डन पर सम्पन्न होगी। 

रास्ते मे भारत का गौरव वीर योद्धा टंट्या मामा भील की प्रतिमा पर अथितियों द्वारा माल्यार्पण किया जावेगा।

कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* महाराज साहेब एवं माननीय मंत्री राजवर्धनसिंह “दत्तीगांव” मध्यप्रदेश शासन उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग व प्रभारी मंत्री अलीराजपुर, *विशेष अतिथि* महाराजा साहेब तुषारसिंह (बाबासाहेब), राणा साहेब दिग्विजयसिंह जी स्टेट कट्ठीवाड़ा, राणा साहेब सज्जन सिंहजी स्टेट बखतगढ़, ठाकुर साहेब कीर्तिसिंह ठिकाना बोरी, ओर विशेष आग्रह पर स्टेट लिमडी से ठा. साहेब शिवराजसिंह, स्टेट डही से श्रीमंत राजा साहेब भानुप्रतापसिंह की उपस्थिति आयोजन को गौरवपूर्ण बनाईगी।

यह आयोजन क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा प्रथम बार किया जा रहा है। यह आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है क्योंकि इतनी बड़ी सँख्या में राजा महाराजाओ की आलीराजपुर नगर में पहली बार आगमन होगा, ओर साथ ही आलीराजपुर जिले के समस्त राजपूत स्टेट आलीराजपुर, स्टेट कट्ठीवाड़ा, स्टेट बखतगढ़, स्टेट डही, ठिकाना कलिखेतर, ठिकाना बोरझाड, ठिकाना कन्धा, ठिकाना उंडवा ओर अन्य इस आयोजन में उपस्थित होंगे।

महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |