Ad 1

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलीराजपुर इकाई द्वारा मध्यप्रदेश पीएससी एग्जाम में कश्मीर को लेकर पूछे गए विवादित सवाल के विरोध में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया

आलीराजपुर:- आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलीराजपुर इकाई द्वारा मध्यप्रदेश पीएससी एग्जाम में कश्मीर को लेकर पूछे गए विवादित सवाल के विरोध में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया जिसमें बताया गया की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 दिनांक 19.06.2022 को आयोजित की गई परीक्षा के द्वितीय प्रश्न-पत्र सामान्य अभिरुचि परीक्षण सेट-“ए” के प्रश्न क्रमांक 48/ सेट-“बी” के प्रश्न क्रमांक-11 / सेट-“सी” के प्रश्न क्रमांक-36 / सेट- “डी” के प्रश्न क्रमांक-31 में पूछा गया कि “क्या भारत के द्वारा कश्मीर को पाकिस्तान को दे देना का निर्णय कर लेना चाहिए ?” और फिर उसमें विकल्प के रूप में प्रश्न के जवाब को पूछना निंदनीय है।

प्रांत सहमंत्री श्री विनय चौहान ने बताया की कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है इसलिए यह विचार पैदा ही नहीं होना चाहिये और न ही उस पर किसी तरह का तर्क होना चाहिए। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में लगातार राष्ट्रीय और समाज के विरोध में प्रश्न पूछना अति निंदनीय है, जिला संयोजक निलेश सस्तिया ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसका पुरजोर विरोध करती है और माँग करती हैं कि प्रश्न पत्र तय समिति पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिये। इस वक्त विभाग छात्रावास प्रमुख ओंकार सिंह चौहान, रोहित सस्तिया,रमेश बारिया, जेल सिंह मावी,मदन डावर, इनेश भूरिया, रमेश आवासीया,सूरज मावी, सुरेश चौहान सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |