आदिवासी अंचल के आम उत्पादकों ने यूपी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के आम महोत्सव में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया

आलीराजपुर : अवध शिल्पग्राम लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में आदिवासी अंचल आलीराजपुर के आम उत्पादक कृषक युवराज सिंह ठाकुर बड़ा उंडवा के रूमानी और नूरजहां आम ने प्रथम स्थान तथा केसर आम ने द्वितीय एवम प्रदीप सिंह राठौर ‘बटुक काका’ काली खेतर वालो का राजापुरी आम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि आम हमारे देश की स्मृति का हिस्सा है।

आम के पहले बौर से लेकर उसकी गुठली तक उसका कोई हिस्सा नहीं जो कहावतों-लोक कथाओं-कविताओं और किस्सों का विषय न बन गया हो। वही आम पन्ना, अमचूर, अचार, चटनी, आमपट्टी जैसी चीज़ों के बगैर भारत की रसोइयां नीरस सी होतीं हैं। आम के व्यापक महत्व को जानते समझते हुए यूपी सरकार ने चार दिवसीय आम महोत्सव का राजधानी लखनऊ में गतदिनों आयोजन किया था, जिसमे उत्तरप्रदेश सहित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड समेत अनेक राज्यों के आम उत्पादक कृषको ने विभिन्न किस्म की आम प्रजातियों के साथ सहभागिता की थी।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। वही कार्यक्रम के समापन अवसर पर उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ‘ स्वतंत्र प्रभार’ ने विजेता आम उत्पादक कृषकों को पुरस्कारों का वितरण किया। आदिवासी अंचल आलीराजपुर जिले से कुल 6 किसान इस वृहद आम महोत्सव में शामिल हुए थे। बता दे की आलीराजपुर जिले में करीब 100 ज्यादा किस्म के आम का उत्पादन होता हैं, तथा यहां के आम की कई किस्म तथा इनका स्वाद देश विदेश में काफ़ी प्रसिद्ध हैं।

आम महोत्सव में आलीराजपुर जिले से शामिल अन्य आम उत्पादक कृषक फलीमुल्लाह खान, उंडवा के मदेश सिंह व कांटी के कृषक दिलीप सिंह के आमों की प्रजातियों को भी उत्कृष्ट माना गया, तथा इन्हे भी सराहाते हुए पुरस्कृत किया गया।

विदित हो की आलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर एवम मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग के जिले के जिला अधिकारी कैलाश चौहान के विशेष प्रयासों से जिले के इन आम उत्पादक कृषकों ने अपनी उपज राष्ट्रीय स्तर के इस आम महोत्सव में प्रस्तुत की थी।

बता दे की इस आम महोत्सव के दौरान प्रतियोगिता तथा प्रदर्शनी में क़रीब 2 हजार से अधिक आम की प्रजातियां शामिल थी। इस आम महोत्सव कार्यक्रम में पद्मश्री कली मुद्रा खान भी शामिल हुए थे, विदित हो कि खान आम के प्रमुख एवम प्रसिद्ध उत्पादक हैं इनके आम बगीचे में एक ही आम पर 130 प्रजाति के आम लगते हैं। इसे महत्वपूर्ण आयोजन में आदिवासी अंचल के आम उत्पादक कृषकों द्वारा सराहनीय सहभागिता के साथ उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त करने पर जिले में हर्ष की लहर है। विजेता कृषकों का अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत समाज अलीराजपुर के भगवान सिंह सिसोदिया ‘ भोलू’ सहित अन्य पदाधिकारियों तथा जागरूक नागरिक मंच अध्यक्ष विक्रम सेन ने सम्मान कर बधाई एवम शुभकामनाए दी। साथ ही जिला प्रशासन का कृषक हित में बेहतरीन कार्यक्रमों को आयोजित करने तथा कृषि उन्नति योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए आभार माना हैं।

महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |