Ad 1

दादा मिया सरकार का 14वा उर्स बड़ी धुमधाम से मनाया गया

अतहर रिज़वी की रिपोर्ट ✍🏻

कट्ठीवाड़ा।हर साल की तरह इस साल भी दादा मिया सरकार की दरगाह पर उर्स मनाया गया, जिसमे देश में एकता एवं भाईचारे की दुवा मांगी गयीं। कट्ठीवाड़ा के ग्राम कवछा स्तिथ दादा मिया सरकार दरगाह पर चोदवा उर्स मनाया गया। सुबह से ही दरगाह पर बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने चढाई गयीं। बाबा की दरगाह पर बड़ी संख्या लोगों ने माथा ठेका और अपनी अपनी दुवाये मांगी, वहीं छोटे बच्चो को मिठाई, फल आदि वस्तुओ में टोल कर मन्नत भी पूरी की गयीं। पिछले बीस दिनों से क्षेत्र के युवा दरगाह की रंगाई पुताई एवं साज सज्जा में लगे हुए थे एवं उर्स की तैयार ज़ोर शोर से की जा रही थी।

युवाओ द्वारा ही आम जनता के लिए नज़र एवं खाने का कार्यक्रम भी रखा गया जिसके बाद अलीराजपुर के कव्वालों द्वारा कव्वाली का कार्यक्रम भी रखा गया। कवछा के नवनिर्वाचित सरपंच अशोक बरिया ने भी दादा मिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई एवं माथा टेक कर दुवा मांगी। उर्स के कार्यक्रम को सफल बनाने में दरगाह कमेटी के आदिल मकरानी ,शाहरुख शैख, साहिल शैख, दानिस शैख , जावेद खान, अतुल तोमर, शाहरुख खान पटवारी , अमान खान , तत्वीर खान, तौकीर खान, जफर शैख, फरदीन शैख, राजा शैख, समीर कुरैशी, परवेज शैख, जफर (जफु) ,अयान मकरानी, रेहान मकरानी, फरहान मकरानी, जासिर शैख, शानू मकरानी, हसनेन खान, हसनेन शैख, अल्फेज शैख, ओमेर मकरानी , सोहेल मकरानी, समीर शैख , इरफान खान,

फरदीन शैख (वन) , तोसिफ शैख

अरमान शैख , सोहेल शैख, फरहान शैख आदि का विशेष योगदान रहा।

कट्ठीवाड़ा से अतहर रिज़वी की रिपोर्ट

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |