Ad2
Banner1

आलीराजपुर जिले के आदर्श योग क्लब के रूप में शा.हाईस्कूल राजावाट चयनित

महर्षि पतंजलि शासकीय योग संस्थान मध्यप्रदेश द्वारा विगत वर्ष से सम्पूर्ण प्रदेश की शासकीय संस्थाओं में योग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही सम्पूर्ण वर्ष में योग क्लब की सक्रिय गतिविधियों के आधार पर जिले के आदर्श योग क्लब का चयन कर सम्बंधित योग क्लब प्रभारियों का भोपाल में प्रशिक्षण सह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त सम्मेलन में अलीराजपूर जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में से अच्छे प्रदर्शन एवं सक्रिय गतिविधियों के आधार पर शा. हाईस्कूल राजावाट के योग क्लब को उपरोक्त आयोजन में जिले के प्रतिनिधित्व करने का दायित्व दिया गया है। संस्था के शिक्षक एवं योग प्रभारी श्री कमलेश चौहान उपरोक्त आयोजन में अलीराजपुर जिले का नेतृत्व करते हुए सहभागिता करेंगे।

संस्था के प्राचार्य श्री शरद क्षीरसागर ने बताया, की संस्था में योग क्लब के गठन के बाद से लगातार योग कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के सक्रिय योग प्रभारी शिक्षक श्री कमलेश चौहान द्वारा बच्चों को योग में रुचि जगाने हेतु विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। वार्षिक परीक्षा के दौरान बच्चों में मानसिक तनाव कम करने एवं परीक्षा का भय समाप्त करने हेतु भी योग एवं ध्यान का प्रयोग किया गया, जिससे बच्चों ने भयमुक्त होकर उत्साह से परीक्षा दी, जिससे संस्था का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विगत गणतंत्र दिवस समारोह पर जिला प्रशासन अलीराजपूर द्वारा आयोजित समस्त विभाग की झांकियों में में शा.हाईस्कूल राजावाट के छात्र छात्राओं ने शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग की झांकी में शामिल होकर योग विद्या का प्रदर्शन किया था। इस झांकी ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

जिला योग प्रभारी श्री हेमंतसिंह सिसौदिया सहित जिले के उच्चाधिकारियों ने आदर्श योग क्लब चयन हेतु संस्था को बधाई एवं अगले स्तर पर भी श्रेष्ठ कार्य करने हेतु शुभकामनाएं प्रदान की है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |     अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |