Ad 1

बदहाल हुई यातायात व्यवस्था, सिनेमा चोराहे से लेकर तिखी ईमली तक जाम ही जाम

हो सकता है बडा हादसा, जिम्मेदार बने मूकदर्शक, यातायात व्यवस्थाएं इन दिनो मालिक भरोसे चल रही है

आलीराजपुर। जिले की यातायात व्यवस्थाएं इन दिनो मालिक भरोसे चल रही है। जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था बैलगाम होकर ध्वस्थ होती नजर आ रही है। खंण्डवा-बडौदा हाईवे मार्ग स्थित सिनेमा चोराहे से लेकर आम मंडी एवं तिखी ईमली तक प्रति सोमवार को साप्ताहिक हाट के चलते उक्त मार्ग पर सुबह से लेकर दोपहर तक आने-जाने वाले ग्रामिंणो की भारी भीड बनी रहती है। भीड के चलते दुपहिया-चार पहिया वाहनो की लम्बी-लम्बी कतारे लग जाती है ओर मार्ग पर जाम लग जाता है। जाम मे फंसे राहगीरो को निकलने के लिए घंटे-गिनती इंतजार करना पडता है, भारी मष्क्कत के बाद वह यहां से निकल पाते है। बदहाल व्यवस्था का आलम यह हे कि इस मार्ग पर पेदल निकलना भी जोखिम भरा हो जाता है। जिम्मेदार अधिकारीगण भी यहां से गुजरते रहते है, परंतु वह देखकर भी अनदेखी कर रहे है। ज्ञात रहे कि कलेक्टर राघवेंद्रसिंह ने विगत माह पुर्व एक बैठक मे खंण्डवा-बडौदा हाईवे मार्ग स्थित साप्ताहिक पशु बाजार मे भारी भीड व यातायात व्यवस्थाओ के देखते हुए अन्य स्थान चयनित कर शिफ्ट करने के निर्देश नपा सीएमओ को दिए थे। परंतु कई माह बित जाने के बाद भी कलेक्टर महोदय के निर्देषो का परिपालन नही हो रहा है। बहरहाल समय रहते प्रषासन ने उचित कार्यवाही नही की तो हाट-बाजार वाले दिन कभी भी बडा हादसा हो सकता है।

सड़क किनारे दोनो ओर बेतरकिब खड़े हो जाते है

गोरतलब हे कि साप्ताहिक हाट के कारण सोमवार को पशु एवं मुर्गियां क्रय-विक्रय करने वाले लोग इस मार्ग के दोनो ओर तथा बीच सडक पर खडे हो जाते है। वही लेने वाले व्यापारी भी रास्ते मे माल की खरीदी करते है। सिनेमा चोराहे से लेकर आम मंडी तिखी ईमली सडक किनारे दोनो ओर लोग बेतरकिब खडे होकर आवागमन अवरुद्ध करते है। जिससे मार्ग पर भारी भीड जमा होने से जाम की स्थिती बन जाती है। चालको की अंधाधुध गति से दुर्घटना हो रही है और वाहन-चालको मे वाद-विवाद की स्थितियां भी बन रही है। इसके पुर्व उक्त मार्ग पर कई बार दुर्घटनाए हो चुकी है, बावजुद इसके प्रषासन ने अभी तक कोई ठौस कार्यवाही नही की, जिससे आमजनो को राहत मिल सके। उल्लैखनिय हे कि नपा प्रषासन ने पशु एवं मुर्गी बाजार को सुरेंद्र उघान के समीप एक नाले पर स्थापित किया हुआ है। बावजुद इसके पषु एवं मुर्गिया क्रय-विक्रय करने वाले खंण्डवा-बडौदा हाईवे मार्ग के सडक किनारे खडे हो जाते है। संबधित नपा ठेकेदार द्धारा पशु एवं मुर्गिया क्रय-विक्रय करने वाले को निर्धारित स्थान पर आने के लिए समझाईष दि जाती है, परंतु कुछ लोग हठधर्मिता अपनाते हुए नही आते है। वह वहि खडे होकर क्रय-विक्रय करते रहते है। भारी आवागमन के चलते साप्ताहिक हाट वाले दिन मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिती बनी रहती है। समय रहते प्रषासन अगर नही जागा तो निष्चित ही हाट-बाजार को कोई बडा हादसा होने की संभावना है..!

जिला अलीराजपुर में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस वीर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि.     |     अजाक्स एवं आकास संगठन कि आपत्ति के बाद सहायक आयुक्त ने आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए उच्च पद प्रभार के आदेश किये जारी     |     जिले के शिक्षकों को दीपावली पूर्व समस्त शेष एरियर देने की मांग, शासन के निर्देशों का नही होता समय पर पालन वाघेला     |     त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कस्बा अलीराजपुर के व्यापारीगणों की बैठक हुई     |     सेवा ही संकल्प ..ग्रुप परिवार ने नवचेतना महिला मंडल अध्यक्ष सचिव का स्वागत किया।     |     नव चेतना मंडल के तत्वाधान में सम्पन्न हुए गरबा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित;उत्साह के साथ संपन्न हुई प्रतियोगिता!!     |     राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन का कमलेश आर्य को जिला मंत्री नियुक्त किया गया।     |     कुरैशी जमात की कार्यकारणी का हुआ गठन वसीम कुरेशी (भूरु) कुरैशी जमात अलीराजपुर के अध्यक्ष     |     सब्जी के निचे छिपाकर कि जार थी अवैध शराब परिवहन चढे पुलिस के हत्थे।     |     सलीम शाह बनाये गए शाह जमात अलीराजपुर के अध्यक्ष।     |