Ad 1

मोहर्रम की चाँद रात पर निकाला गया जुलूस-ए-हुसैन

आलीराजपुर: माहे मोहर्रम की चाँद रात को जुलूस-ए-हुसैन बड़े अदब से निकाला गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथों में इस्लामी परचम लेकर कर्बला के शहीदों की याद में नारे बुलंद किए और तबर्रुक तकसीम किया। शनिवार को मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष तसद्दुक चंदेरी के नेतृत्व में जुलूस-ए-हुसैन का आगाज जामा मस्जिद चोक से सैय्यद मोहसिन मियां ने परचम कुशाई से किया। यह जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से गुजरता हुआ वापस जामा मस्जिद चोक पर मुकम्मल हुआ। हजरत हुसैन के चाहने वालों ने जुलूस के रास्ते में प्याऊ लगाए और लंगर किए। जुलूस कमेटी की ओर से सभी का शुक्रिया अदा किया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।अपने वतन के लिए अमन चैन की दुंआएं मांगी। इस मौके पर संरक्षक सय्यद मोहसिन मियां, मुहरर्म कमेटी अध्यक्ष तसददूक चंदेरी,उपाध्यक्ष इमरान शाह,जुलुस मे आये तमाम लोगो का साबिर बाबा, साजिद मकरानी, इक़बाल मदनी, सलाउद्दीन नवाबी,ने आभार व्यक्त किया।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |