Ad2
Banner1

DSP नीरज नामदेव की उत्कृष्ट विवेचना से आरोपी को पॉक्सो ऐक्ट में 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा

जोबट से शाहरुख़ खत्री की रिपोट ✍🏻

पुलिस थाना अमिलिया ज़िला सीधी में 16 वर्षीय अनुसूचित जनजाति समुदाय की नाबालिग फ़रयादी की रिपोर्ट पर अभियुक्त इलियाज उर्फ़ दादू पिता खेरूद्दीन निवासी सिहावल जिला सीधी के विरुद्ध दिनांक 01.01.2021 को धारा-376(2)(n),376 (2)(h) ipc,5j(ii),5L,5q,6 pocso act,3(1)(w)(ii),3(2)(v) sc/st act का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा दिनांक 04.03.2021 को माननीय विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया।

प्रकरण में फरियादिया के बयान,ज़ब्ती,DNA रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त इलियास को दिनांक 27.07.2022 को माननीय विशेष न्यायाधीश सीधी श्रीमती नोरिन निगम द्वारा 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्रीमती भारती शर्मा विशेष लोक अभियोजक सीधी ने बहुत ही मज़बूत पक्ष रखा।

प्रकरण की विशेष बात यह थी की फरियादिया को छोड़कर अन्य साक्षियों द्वारा न्यायालय में पक्ष विद्रोही कथन दिए गए थे इसके बाद भी विवेचक DSP नीरज नामदेव द्वारा अपने अखंडित साक्ष्य तथा उत्कृष्ट विवेचना से विवेचना को न्याय हेतु प्रमाणित किया जिसके आधार पर आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा हुई।

DSP नीरज नामदेव वर्तमान में अलिराजपुर जिले की जोबट तहसील में SDOP के रूप में पदस्थ हैं जो अपनी विशेष कार्यशैली तथा तेज-तर्रार छवि के लिए जाने जाते है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जल, जंगल एवं जमीन हमारी धरोहर है उसे बचाना हमारा फर्ज :-विधायक पटेल     |     अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर हो रहा कन्या कौशल शिविर का आयोजन, खंडवा गायत्री परिवार की 15 – 15 वर्ष की चार कन्याएं शिविर में दे रही कन्याओं को प्रशिक्षण।     |     आंगनवाड़ी ग्रामीण भारत की जीवन रेखा के तहत लोक अधिकार मंच का ब्लॉक स्तरीय प्रमार्श एवम रिपोर्ट शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित ।     |     ई डायरी का विरोध बोले फिल्ड कर्मचारियों को बंदिशों मे बांधकर एक ही दिन अलग अलग काम कैसे लेंगे अधिकारी,किसान भी होंगे परेशान।     |     दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर:हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रेफर     |     असामाजिक तत्व पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल अलीराजपुर द्वारा “ऑपरेशन थर्डआई” प्रारंभ किया जा रहा है।     |     9अगस्त को चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति स्थापित कार्यक्रम को लेकर समिति गठित     |     या हसन या हुसैन के नारो ओर विशाल जुलुस के साथ ताजियो का हुआ विसर्जन     |     प्रकृति संस्कृति के संरक्षण का संदेश लेकर जिला मुख्यालय पर ही धूमधाम से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस।     |     कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण बंद करने की मांग !      |