Ad 1

दाऊदी बोहरा समाज दस दिवसीय पर्व मोहर्रम:इमाम हुसैन की शहादत का पर्व शुरू

मोहम्मद जोबट वाला की रिपोर्ट ✍🏻

आलीराजपुर:- इमाम हुसैन की शहादत का दस दिवसीय पर्व मोहर्रम गुरुवार से शुरू हो गया।हिज़ होलीनेस डॉ सैय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के नेमल वारीस डॉ सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (त.ऊ.स) की रज़ा से मौहर्रम का यह पावन पर्व मानते है जिसमे रोजाना सुबह वाअज़ 10.30 पर शुरू होकर दोपहर 1.05 पर खत्म करने के बाद नमाज़ अदा की जाती है एवं नमाज़ के बाद सभी का खाना मवाईद में होता है। वाअज़ में करबला की जंग के वाकिये का जिक्र होगा। अंत में इमाम हुसैन की शहादत को याद किया जाएगा। मगरीब की नमाज के बाद मजलिस हेागी। उसके बाद सामूहिक भोजन मवाईद में होगा। धर्म गुरु डॉ. सैयदना आलीक़दर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के इर्शाद पर सभी समाज जन ने अलीराजपुर में अपना व्यवसाय 10 दिवस के लिए सम्पूर्ण बन्द रखेंगे एवं सैय्यदना साहब के इर्शाद पर अलीराजपुर के सभी समाजजन ने अपने व्यापार बन्द रखने का अज़म किया इसके साथ ही अलीराजपुर में सैय्यदना साहब के इर्शाद से अलीराजपुर आमिल साहब शैख़ हुजैफा भाई पाटन वाला वाअज़ कर के इमाम हुसैन की शहादत की पुरदर्द ज़िक्र सुना रहे है एवं इसी के साथ सभी समाजजन ने उनकी दुकान की चबिया जनाब आमिल साहब को तख्त पर सुपुर्द कर 10 दिवस व्यापार बन्द रखने का अज़म किया।अलीराजपुर में ही नही जहा भी दाऊदी बोहरा समाज की समाज जन रहते है सभी इन दस दिवस अपना व्यापार बन्द रखेंगे एवं इन दस दिनों में हज़रत मोहम्मद स.अ.स के नवासे पर करबला में जो मुसीबत उतरी उसे याद कर वाअज़ में उपस्थिति हो कर उनकी पुरदर्द कुर्बानी को याद कर शोक मनाएंगे।

बच्चों एवं समाज के कई लोगो एवं कमेटी ने सबील ए हुसैन भी लगाई

दाउदी बोहरा समाज के बच्चों एवं समाज के कई लोगो एवं कमेटी द्वारा स्टाल लगाकर सबील दूध का शरबत पिलाते हुए सवाब हासिल किया गया समाजजन 7 अगस्त तक कारोबार पूर्णतः बंद रखेंगे। 7 अगस्त को मोहर्रम की 10 तारीख होगी। जिस दिन हुसैन को कर्बला में शाहिद किया था इससे याद कर 7 अगस्त को पूरे दिन मस्जिद में करबला का ज़िक्र होगा।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |