Ad2
Banner1

विधायक पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

आलीराजपुर। क्षैत्रिय विधायक मुकेश पटेल ने आदिवासी संस्कृति-सभ्यता, भाषा, रीति-रिवाज को संरक्षित एवं जीवित रखने हेतु आगामी 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने हेतु राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर राघवेंन्द्रसिंह को सौपा। विधायक पटेल ने देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आपको राष्ट्रपति के रूप में देखकर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। देश की प्रथम आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति बनने पर हमे गर्व महसूस हो रहा है। विधायक पटेल द्धारा सोपे गए ज्ञापन मे बताया कि इस ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने में आता है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा पूरे विश्व में आदिवासी संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाज सभ्यता को संरक्षित रखने के लिए 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाये जाने हेतु दिसम्बर 1994 को घोषणा की गई | इस दिवस को संपूर्ण आदिवासी समाज एक वृहद स्तर पर उत्साह, हर्षोल्लास के साथ अपनी पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाज के साथ मनाते आ रहे है। जिसके लिए प्रतिवर्ष हम आदिवासी समाज को अपनी राज्य सरकारों को ज्ञापन और पत्रों के माध्यम से विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने हेतु सार्वजनिक अवकाश के लिए मांग करते आ रहे है। किन्तु अभी तक केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया है | 

फ्लस्वरूप भारत देश के हर आदिवासी समाज के व्यक्ति के साथ पक्षपात और भेदभाव सा महसूस हो रहा है। विधायक पटेल ने महामहिम महोदया से अनुरोध करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाज, सभ्यता को संरक्षित रखने एवं विश्व आदिवासी दिवस मनाऐं जाने हेतु पूरे भारत मे राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |         |