Ad 1

आलीराजपुर शहादत के पर्व मुहर्रम की तैयारियां शुरू मुस्लिम बहुल क्षेत्रों मे शहीदी कलाम गूंजने लगे

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

आलीराजपुर। हजरत ईमाम हुसेन की शहादत की याद मे रुप मे मनाए जाने वाला आस्था का पर्व मोहर्रम का आगाज विगत षनिवार से हो गया है। मोहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समाजजनो मे अपार उत्साह नजर आ रहा है। समाजजनो द्धारा उक्त पर्व परम्परानुसार एवं आस्थापुर्वक मनाया जाएंगा। पर्व के चलते दस दिनो तक मुस्लिम बाहुल्य क्षैत्रो मे धुम रहेंगी। इधर नगर मे ताजियो का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया हैं। ताजियो को बनाने वाले कलाकर दिन-रात काम कर अंतिम रुप देने मे जुटे हुए है। जिसमे से कुछ ताजिए तो इस बार मनमोहक होकर आर्कषण का केंन्द्र रहेंगे। नगर मे इस बार करीब 20 से 25 छोटे-बडे ताजियो का निर्माण किया जा रहा है। पर्व के चलते नगर की मस्जिदो मे दस दिनो तक जिक्रे हुसैन की नुरानी तकरीर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मशहूर औलमा अपनी नुरानी तकरीरो मे षहीदाने करबला वालो पर रौषनी डालेगे। मुस्लिम बाहुल्य क्षैत्रो मे छबील-षरबत के विभिन्न स्टाल लगाकर प्रसादी के रुप मे आमजनो को वितरित किया जाएंगा। इसके पुर्व मोहर्रम का चांद षनिवार रात्री को दिखाई देने पर जामा मस्जिद चोक से समाजजनो द्धारा सेय्यद मोहसिन मियां के नेतृत्व में परचम कुषाई कर जुलुस-ए-हुसैन नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जानकारी के अनुसार 06 अगस्त शनिवार को ताजियो को मेहंदी लगाने की रस्म अदा की जाएंगी। 08 अगस्त सोमवार को निर्माणधिन ताजिये बाहर निकलेंगे। 09 अगस्त मंगलवार दोपहर को मन्नतधारी शेर स्वरुप बने युवको का जुलुस निकाला जाएंगा। मंगलवार रात्री को नगर के सभी ताजियो का चल समारोह निकालकर स्थानिय जामा मस्जिद चोक पर आमजनो के ज्यारत (दर्षन) के लिए लाया जाएंगा। 10 अगस्त बुधवार को नगर के सभी ताजियो का ठंडा (विर्सजन) किया जाएंगा।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |