Ad 1

लोकप्रिय जननेता श्री कुशल सिंह किराड़ को हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

आलीराजपुर:- जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित सोरवा ग्राम में रविवार को मध्यप्रदेश, गुजरात तथा स्थानीय क्षेत्र के हजारों लोगों ने गमगीन माहौल में लोकप्रिय राजनेता कुशल सिंह किराड़ को अंतिम विदाई दी।

विदित हो कि करीब 75 वर्षीय श्री कुशल सिंह किराड़ आलिराजपुर क्षेत्र में 19 वी शताब्दी में अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी रहे साहस तथा शोर्य के प्रतीक परम पूज्य श्री छितु बाबा किराड़ के गौरवशाली परंपरा के वंशज थे।

श्री किराड़ दिलेर जन नेता, गरीमामयि व्यक्तिव के स्वामी, लोकप्रिय जन प्रतिनिधि थे, वे 20 वर्षों तक कट्ठीवाड़ा विकासखंड के जनपद अध्यक्ष पद का शानदार संचालन करने वाले, अविभाजित झाबुआ आलीराजपुर जिले के अत्यंत लोकप्रिय युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद के साथ ही भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रहे थे।

बता दे की श्री किराड़ के भाई मुकाम सिंह किराड़ कुक्षी के पूर्व विधायक होकर वर्तमान में नगरपालिका अध्यक्ष हैं, वही उनकी पत्नी श्रीमती रंजना बघेल किराड़ मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रही हैं।

श्री कुशल सिंह किराड़ अपने पीछे तीन पुत्र, पत्नी तथा एक बेटी के भरे पूरे परिवार को बिलखता छोड़ गए हैं।

श्री किराड़ की अंतिम यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान, क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष भदु भाई पचाया, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप बघेल, पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, नगरपालिका अध्यक्ष रितु डावर, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष किशोर शाह, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सेन, भाजपा नेता भुवान सिंह चौहान, राकेश सेन, मोंटू शाह, अशोक ओझा, भुर सिंह अजनार, संजय माझी, दिलीप जैन सहित सैकड़ों राजनेता/ सरपंच सहित हजारों लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |