Ad 1

मन्नातधारी शेरों का निकला जुलूस, ताजियों पर जाकर दी सलामी

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

आलीराजपुर:- मोहर्रम पर्व पर मंगलवार को नगर में कई धार्मिक आयोजन हुए। हजरत ईमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले इस पर्व को समाजजनों ने आस्था एवं परम्परानुसार मनाया। समाजजनों ने मोहर्रम पर्व के योमे आशुरा के अवसर पर रोजा रखकर विशेष नमाज अदा कर खुदा की इबादत की। इस अवसर पर नगर में हलीम व खिचड़े की प्रसादी आमजनों को वितरित की गई। मंगलवार दोपहर को नगर में कई मन्नतधारी युवक का विशाल जुलूस निकला। मोहर्रम पर ताजियादारों के साथ मन्नाती शेर बनकर ताजियों को सलामी देने का रिवाज कायम है। इस वर्ष नगर में 15 से 20 छोटे-बड़े मन्नाती शेर बनाए गए। मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष तसद्दुक चंदेरी ने बताया की शेर जुलुस का आगाज़ जुल्फीकार से किया गया। इसमें बच्चों के साथ युवाजन भी शमिल थे। मंगलवार दोपहर को नगर भारी बारिश के बीच मन्नतधारी युवक का विशाल जुलूस नगर के प्रमुख मार्ग से निकला। जुलुस मे युवाजन धार्मिक ध्वज के साथ तिरंगा ध्वज लहराकर चल रहे थे | 

जुलूस में शेर बने युवकों को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। डीजे पर कव्वालियों की धुन पर युवा झूमते हुए नजर आए। जुलूस के साथ हुसैनी अखाड़ा के कलाकार जोरदार करतब दिखाते हुए चल रहे थे। मोहर्रम पर्व को लेकर नगर मे जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे।

यौमे आशुरा का विशेष महत्व

जामा मस्जिद के पेश इमाम ने बताया कि यौमे आशूरा सभी मुसलमानों के लिए बेहद अहम दिन है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार आशूरा या मोहर्रम के 10वें दिन पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। वर्ष 680 ईस्वी में इमाम हुसैन और उनके अनुयायी कर्बला के मैदान में शहीद हुए थे। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार मोहर्रम साल का पहला महीना है। इस दिन कई मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। आशूरा और उसके एक दिन पहले रोजा रखने की बहुत फजीलत है।

उक्त जानकारी मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी इरशाद मंसुरी द्वारा दी गई

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |