Ad 1

दुर्घटना के बाद लोगों ने किया मार्ग बंद मोके पर पुलिस प्रशासन द्वारा समझाइश देकर मार्ग को खुलवाया

अलीराजपुर:- खण्डवा बरोड़ा मार्ग पर बर्फ फेक्ट्री चौराहे पर आक्रोशित रहवासियों ने चक्का जाम कर दिया। उनका कहना है कि रोड पर अंधगति से दौड़ते वाहनों से प्रतिदिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार होता है। इस रोड पर पहले भी कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और इनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। रहवासियों की मांग है कि निश्चित स्थानों पर सुव्यवस्थित गति अवरोधक बनवाएं ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। रहवासियों का गुस्सा उस समय फूट गया जब उन्हें यह खबर लगी की नगर के प्रतीक राठौड़,चयन राठौड़, को कार ने बर्फ फेक्ट्री चौराहे पर टक्कर मार दी है। जिनको रहवासियों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुचाया गया।

जहाँ उनका उपचार जारी है। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे बर्फ फेक्ट्री चौराहे पर पहुंचे और हाईवे को जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि जब तक प्रशासन के नुमाइंदे मौके पर पहुंचकर उनकी मांगों पर विचार नहीं करेंगे तब तक वह हाईवे से नहीं हटेंगे। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। गनीमत रही थी कोई बड़ी घटना घट सकती थी। मौके पर शुश्री श्रद्धा सोनकर, थाना प्रभारी शिवराम तरोले मोके पर पहुँच कर रहवासियों की मांगों का त्वरित निराकरण करने के आश्वासन दिया। इसके बाद रहवासियों ने चक्काजाम समाप्त किया।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |