Ad 1

अग्निवीर योजना अन्तर्गत सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के मध्य 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विजेताओं को बांटे पुरुस्कार,विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन

अलीराजपुर:- भारत सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर योजना प्रारम्भ की गई है।जिसके लिये अलीराजपुर जिले में भी सामाजिक कर्यक्रताओं के द्वारा बेरोजगार युवाओं को सैद्धान्तिक एवं फिजिकल फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।यह प्रशिक्षण 30 अगस्त 2022 तक जारी रहेगा एवं 1 सितंबर 2022 को धार में शासन स्तर से सेना में भर्ती के लिए प्रारंभिक फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जायेगा।

जिले के सभी विकासखंडों से तैयारी कर रहे युवाओं को स्थानीय जिला खेल परिसर अलीराजपुर खेल मैदान में आमंत्रित कर उनके माध्य टेलेंट चर्च करने के लिए 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आकास संगठन के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर,अजाक्स जिला उपाध्यक्ष रतनसिंह रावत,आकास जिला सचिव केरमसिंह चौहान, आकास के मीडिया प्रभारी सुनील डुडवे सहित ग्राम रोडधा के सरपंच सॉफ्टवेयर इंजीनियर निरंजन चौहान,जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश आदि ने महत्वपूर्ण टिप्स के साथ मार्गदर्शन देकर अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।

टेलेंट चर्च के तहत दौड़ प्रतियोगिता में रहे विजेताओं को बांटे पुरुस्कार

पोस्ट टेस्ट आधारित टेलेंट चर्च के लिए अंतिम फिजिकल फिटनेस के साथ ही तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें विजेता रहे युवाओं को प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि देकर पुरुस्कृत किया गया।

 

1.सुभाष तोमर प्रथम टाइमिंग 05:06 पुरस्कार वितरित 1101 रुपए नगद राशि दादा रामसिंह सस्तियां पुलिस आरक्षक कि ओर से प्रदान की गई।

2 नरेश तोमर द्वितीय टाईमिंग 05:10, पुरस्कार वितरित 701 रुपए नगद राशि कोमलसिंह तोमर और से प्रदान की गई

3. उमेश भावर तृतीय टाईमिंग 05:11 पुरस्कार वितरित 501रुपए नगद राशि सुरसिंह बड़ागुड़ा तीरंदाजी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की ओर से प्रदान की गई है।

4.कमलेश डावर खेल परिसर चतुर्थ टाईमिंग 05:17,पुरस्कार वितरित 301रुपए नगद राशि प्रदीप भाई की ओर से प्रदान की गई है।

5. जागर सिंह सोलंकी टाईमिंग 05:18 पुरस्कार वितरित की नगद राशि निकेश चौहान की ओर से 201रुपए प्रदान की गई है।

प्रथम स्थान प्राप्त सुभाष तोमर को जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश की ओर से स्मृति चिन्ह के रूप में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया है।अंत मे प्रतिदिन की तरह अरविंद कनेश की ओर से फल वितरित किये गये हैं,30 अगस्त 2022 तक निरंतर फल फ्रूट कनेश की ओर से वितरित किये जायेंगे।इस अवसर पर सुनील सुनील भयडीया,जितेंद्र सोलंकी, मोनू चौहान आदि उपस्थित थे

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |