Ad2
Banner1

विधायक पटेल ने 22 लाख 26 हजार की लागत के विद्युतीकरण कार्यों का लोकार्पण किया

अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र अलीराजपुर के अलीराजपुर तहसील के ग्राम चचरिया उम्दा, बामंटा का और तिति में रविवार को विधायक मुकेश पटेल ने विधायक निधि से प्रदत तीन विद्युत ट्रांसफार्म का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक पटेल ने कहा कि गांव में किसानों के पास कूप तो है लेकिन उनके पास विद्युत सुविधा नहीं थी इसलिए मेरी विधायक निधि से इन तीन ग्रामों में 22 लाख 26 हजार की लागत के विद्युत ट्रांसफॉर्म का लोकार्पण स्थानीय बुजुर्ग ग्रामीणों से करवाया और उन्हें साल श्रीफल माला से सम्मानित किया गया और विधायक पटेल द्वारा बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर विद्युत डीपी लगने पर बधाई दी। विधायक पटेल ने बताया कि हम सबको मिलकर विकास कार्यों को गति देनी होगी जिससे हर गांव और फलियों में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं ग्रामीणों के लिए सहज और सुलभ हो।

यहां हुए विद्युतीकरण कार्य

विधायक पटेल ने ग्राम चचरिया उम्दा में 7.91 लाख, ग्राम बामंटा में 6.35 लाख और तिति में 8.00 लाख रुपए की लागत से विधायक निधि से विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक ओमप्रकाश राठौर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटीअध्यक्ष कैलाश चौहान, मंडल अध्यक्ष धनसिंह चौहान, सरपंच उमेश किरार चचिया उम्दा, रेहमत लक्ष्मणि, केरु पटेल सरपंच कोदली, गिलदार बामंटा , महेश बामंटा , भुरू सरपंच तिति, दिनेश धोलखेड़ा सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*संलग्न – फोटो |*

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन     |     जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस टी. आई.(FSW) आलीराजपुर द्वारा विश्व एड्स दिवस 15 दिवसीय पखवाडे का कार्यक्रम किया जा रहा है।     |         |         |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |     कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |