Ad2

पवित्र उमराह यात्रा के लिए हुवे रवाना समाजजनों ने स्वागत कर दी विदाई

आदिल मकरानी/शाहरुख खत्री की रिपोर्ट ✍🏻

जोबट | मदीने वाले को हमारा सलाम कहना की दुआओँ और गुजारिश के बिच पवित्र उमराह यात्रा पर जाने वाले जोबट नगर के मोहम्मद हुसैन खत्री (मम्मु) भाई रफीक भाई खत्री अनवर भाई खत्री इब्राहिम भाई खत्री अन्य लोग सोमवार शाम को उमराह यात्रा के लिए रवाना हुवे। इस दौरान मुस्लिम समाजजनो सहित विभिन्न समाजजनो ने उनका हार-फूल मालाओ से स्वागत कर भावभीनी विदाई दी।उल्लेखनीय है की जोबट से सडक मार्ग होते हुए मुम्बई पहुँच कर हवाई जहाज के माध्यम से 30अगस्त को सऊदी अरब के मक्का-मदीना शहर पहुंचेगे। जहां पर वह पवित्र उमराह यात्रा की सम्पूर्ण धार्मिक प्रकिया के अरकान अदा करेंगे। इस दौरान समाजजनो ने यात्रियो से मक्का-मदीना मे भारत देश एवं मध्यप्रदेश मे खुशहाली, अमन-चेन, सामाजिक सौहार्द की दुआएं करने की गुजारिश की गई।

उल्लैखनीय है की विगत दो साल से कोरोना काल के चलते पवित्र हजयात्रा व उमराह यात्रा पर भारत सरकार एवं सऊदी अरब सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। इस वर्ष दोनो देश द्धारा पवित्र हजयात्रा व उमराह यात्रा के लिए किसी तरह की पाबंदी नही लगाई गईं है। नगर व जिले से बडी संख्या मे मुस्लिम समाजजन उमराह यात्रा पर जा रहे है। उमराह यात्री अलग-अलग तिथियो मे उमराह यात्रा हेतु मुंबई से रवाना होंगे। आज सोमवार को जिले से उमराह यात्रियो का तीसरा जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर मुस्लिम समाज जोबट समस्त लोगों द्वारा पवित्र यात्रा पर जाने वालो को मुबारकबाद देते हुवे विदाई दी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

थाना जोबट द्वारा अज्ञात लूट का किया गया पर्दाफाश     |     नन्हे अर्श पठान ने सात साल की उम्र में रखा रोजा, नगर व वतन की अमन शांति के लिए की दुआ     |     जमीन नीलामी के सम्बंध में सरपंच,पटेल,तड़वी एवं ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिंकुबाला डावर ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर सौंपा ज्ञापन     |     ग्रामीण में फैली सन सनी पैड से लटका मिला शव, हत्या या आत्म हत्या जांच का विषय     |     आदिवासी समाज (ग्राम बोकड़िया) में बैठक कर शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में अंग्रेज़ी शराब पर लगाई रोक, दो से ज्यादा डीजे होने पर लगेगा दण्ड     |     अलीराजपुर के ग्राम रोडधा के सरपंच कर रहे अनेक समाजसेवी कार्य     |     छकतला टप्पा तहसील के नायाब तहसीलदार पर हमला     |     मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जगह चेक दिए जाएं विधायक पटेल     |     अलीराजपुर के नवागत एसपी श्री हंसराज सिंह ने पदभार ग्रहण किया     |     9 अप्रैल को मीरा एकेडमी कर रही है स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता     |    

error: Content is protected !!