Ad 1

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर गुलशने मदीना कमेटी बहारपुरा(मंसुरी चोक) पर कमेटी के सदस्य द्वारा फूल मालाओं से जुलूस का स्वागत किया

आलीराजपुर. ईद मिलादुन्नबी को दिल में रसूल की मोहब्बत और लबों पर दरूद शरीफ पढ़ते हुए, सडक़ों पर हाथों में इस्लामिक परचम लहराते हुए धूमधाम से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। कार्यक्रम को लेकर मुस्लिम समाज ने अपने-अपने मोहल्लों को दुल्हन की तरह सजाया गया। बड़ी संख्या में समाजजन ने शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे नगर में निकाला।

गुलशने मदीना कमेटी ने किया इस्तकबाल

गुलशने मदीना कमेटी बहारपुरा (मंसुरी चोक) पर कमेटी के सदस्य, और मोहल्ले के सभी वरिष्ठजन, बुजुर्ग, नोजवानो,और बच्चों ने कमेटी के मंच से शहर काजी सैयद अफजल मियाँ, प्रभारी शहर काजी सैय्यद हनीफ मियां,सैयद फरीद मियाँ, सैयद अशफाक मियाँ, मोहसिन मियाँ, सैयद हैदर मियाँ, व औलमाए-इकराम का फूल मालाओं से इस्तक़बाल कर जुलूस का स्वागत किया। साथ ही कमेटी ने सभी को गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई। ईद के मौके पर कमेटी के सदस्य मंच पर अलग अलग लिबास में नजर आए। कोई सफेद कुर्ते हरे सफेद रंग के इस्लामी साफे पहने नजर आये कोई नए-नए परिधानों में नजर आया। ईद के मुबारक मौके कमेटी ने बच्चों को मिठाई, बिस्किट ,चॉकलेट,के साथ दरूद शरीफ की किताब जुलूस में सभी को वितरित की गई।

बहारपुरा(मंसुरी चौक) को आकर्षक तरीके से सजाया

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मोके पर गुलशने मदीना हर साल की तरह इस साल भी रंग बिरंगी लाइट से सजाया जो रात को बहुत खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा था। साथ ही मोहल्ले को रंग बिरंगी कपड़े, एवं लाइटिंग, फूलों, से दुल्हन की तरह सजाया गया। जो आकर्षक का केंद्र रहा। हर कोई इसकी तारीफ करते नजर आरहा था।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |