Ad 1

इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़का मुस्लिम समाज, मुस्लिम समाज ने गिरफ्तारी की मांग, FIR दर्ज

गिरफ्तारी नहीं हुई तो मुस्लिम समाज जुम्मे की नमाज के बाद रेली निकालकर पुलिस थाने पर धरना देगा

अलीराजपुर:- व्हाट्सएप ग्रुप और स्टेट्स पर एक शख्स ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर मुस्लिम समाज, मुस्लिम महा सभा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। 

इस्लाम धर्मं पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद बवाल खड़ा हो गया। मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ता और मुस्लिम समाज के लोगों ने अलीराजपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा माली निवासी अलीराजपुर एक शख्स ने प्रोपर्टी ग्रुप में गुरुवार को इस्लाम धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट डाली। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ताओं ने इसे संज्ञान में ले लिया। समाज के लोगों के साथ मिलकर थाने पहुंचे और विरोध किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं। मुस्लिम समाज का कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से समाज में गलतफहमियां पैदा होती हैं।

मुस्लिम महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष का कहना है कि इस्माल धर्म पर एक शख्स ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जल्द से जल्द जेल भेजने की मांग की है।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |