Ad 1

आज होगा प्राचीन श्री पंचेश्वर धाम में अन्नकुट महोत्सव एवं भण्डारा

अलीराजपुर क्षेत्र के समग्र हिंदू समाज की आस्था एवं भक्ति का अति प्राचीन ऐतिहासिक धार्मिक श्रद्धा का केंद्र श्री पंचेश्वर महादेव धाम आलीराजपुर में विशाल समरसता सहभोज अन्नकूट भण्डारे का आयोजन श्री महाकाल लोक को समर्पित किया है । श्री श्री 1008 श्री योगेश्वर जी महाराज बालीपुर धाम के आशीर्वाद एवं विशेष मार्गदर्शन में दिनांक 31/10/2022 सोमवार को होने जा रहा है । जिसकी सम्पूर्ण तैयारीया पूर्ण हो चुकी है । इस नगर सहभोज भण्डारे के लिये पंचेश्वर धाम समिती एवं नगर के भक्तजनो के द्वारा पुरे नगर में विशेष आमंत्रण सोशल मिडीया पर भी पूर्ण उत्साह से प्रसारित किये गये है ।

इस विराट भण्डारे में नगर एवं क्षेत्र के समस्त हिन्दु समाज को आमंत्रीत किया गया है जिससे सम्पूर्ण नगर में उक्त सहभोज हेतु उत्सव का वातावरण बना हुआ है । नगर के इस सहभोज भण्डारे का आयोजन सम्पूर्ण हिन्दु समाज से दान स्वारूप खाद्य सामग्री व आर्थिक सहयोग से किया जाता है साथ ही प्रतिवर्ष अनुसार होने वाले इस अन्नकुट महोत्सव में हर वर्ग समाज व गरीब से लेकर धनाडय व्यक्ति भी पूर्ण आस्था से इस प्रसादी को ग्रहण करने हेतु लालायीत रहकर पूरे परिवार के साथ इस सहभोज का आनंद लेकर भगवान पंचेश्वर महादेव का आर्शीवाद प्राप्त करते है । समिति सदस्यो द्वारा बताया कि महाआरती सायं 4 बजे की जावेगी जिसके पश्चात 4 बजकर 30 . मिनट पर सहभोज भण्डारा प्रारंभ होकर रात्री तक लगातार चलेगा ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |