Ad 1

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलीराजपुर की जिला बैठक संपन्न हुई,जिसमें आगामी कार्यक्रम की योजना बनी

इस बैठक में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री एवं विभाग संयोजक श्री विनय जी चौहान तथा जिला संयोजक निलेश सस्तिया उपस्थित रहे। विद्यार्थी परिषद जिले मे पांच स्थान आलीराजपुर, भाबरा, उमराली, छकतला, सोंडवा, में सप्ताहिक रूप से जनजाति गौरव दिवस मनाएगी। और स्त्री शक्ति दिवस के उपलक्ष में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए मिशन साहसी अभियान चलाकर प्रशिक्षण देने का कार्य ABVP करेगी आलीराजपुर शहर मे यह अभियान 12 तारीख से 19 तारीख तक सतत् चलेगा। रेड क्रॉस सोसाइटी अलीराजपुर के तत्वाधान में होने जा रहे हैं 11 नवम्बर को रक्तदान महाकुंभ मैं विद्यार्थी परिषद 50 युवाओं को रक्तदान करायेगी एवं तीन सौ से अधिक युवाओं को इस महाकुम्भ मे सिकल सेल की जांच करवाएगी जिसको लेकर विद्यार्थी परिषद ने आज जिला बैठक में सभी इकाइयों के प्रमुख तय कर दिए। इस दौरान बैठक में भाग संयोजक मदन डावर, नगर सह मंत्री सुजल सेन, जेलसिंह मावी, रमेश बारिया, करण डावर, सकुंतला चौँगढ़, मयंक राठौड़, अनिल बामनिया, यश चौहान सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |