Ad 1

बोहरा कब्रिस्तान मस्जिद में हुई चोरी पर्दाफाश, चोरी की वारदात करनें वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार कर माल बरामद

अलीराजपुर:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना दिनांक 23/09/2022 के दर्मियानी रात को अज्ञात बदमाशों के द्वारा बोहरा कब्रिस्तान मस्जिद अलीराजपुर में अन्दर जाकर मस्जिद की खिड़की के कांच तोड़कर मस्जिद में घुसकर एक एमफ्लीफायर, दो टेबल फैन, एक गादी चोरी कर ले गये थे। सूचना पर थाना कोतवाली पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शिवराम तरोले के अधीनस्थ टीम गठित की गई थी। गठित पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु लगातार घटना दिनांक से ही गंभीरता से प्रायास किये जानें के फलस्वरूप उक्त घटना के अज्ञात आरोपियों के बारें में अपने मुखबीर तंत्र से जानकारी प्राप्त होनें पर आरोपी संदेही नानु उर्फ सेनी पिता गुमानसिंह धारवा जाति भीलाला उम्र 21 साल निवासी मुर्गीबाजार अलीराजपुर को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई है। गिरफतार आरोपियों से एक एमफ्लीफायर, दो टेबल फैन, एक गादी कुल किमती 1,000 रूपये का जप्त किया गया किया गया।

उक्त सराहनीय कार्यवाही हेतु कोतवाली पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले एवं इनके अधीनस्थ टीम के सदस्य उनि इलापसिह मुजाल्दे, आर प्रदीप चौहान, आर गंगाराम एवं आर वीरेन्द्र को उक्त सराहनीय कार्य के लिये इनके उत्सावर्धन हेतु पृथक से विभागीय प्रक्रिया अनुसार पुरुस्कृत करने की कार्यवाही की जा रही है।

उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय अलीराजपुर के द्वारा दि गई है।

 

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |