Ad 1

जोबट क्षेत्रान्तर्गत शिक्षिका के साथ हुई लूट के आरोपी का पता बताने पर एसपी ने 10-10 हजार नगद इनाम की घोषणा

आदील मकरानी की रिपोर्ट ✍🏻
आरोपियों की धरपकड हेतु विशेष टीमे गठित की गई

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने बताया कि थाना उदयगढ क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 25.11.2022 को फरियादी छगन पिता रायसिंह, निवासी ग्राम बडी वेगलगांव के साथ अज्ञात-04 बदमाशों के द्वारा मारपीट कर मोबाईल व मो0सा0 लूट ले गये थे। इसी प्रकार दिनांक 30.11.2022 को ग्राम रनबयडा मे फरियादिया वेरोनिका पिता मोरिस मण्डलोई के साथ भी अज्ञात-04 बदमाशों के द्वारा फरियादी के दो पहिया वाहन रोककर नगदी एवं मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी लूट कर ले गये।

उक्त दोनों घटनाओं की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा दोनों घटनाओं के अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु 02 अलग-अलग टीमें अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री नीरज नामदेव के नेतृत्व में गठित की गई है।

साथ ही उक्त दोनों घटनाओं के अज्ञात फरार आरोपियों का पता बतानें वाले अथवा गिरफतारी मे सहयोग देनें वाले को 10-10 हजार रू0 ईनाम की उदघोषणा पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा की गई है।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अलीराजपुर पुलिस हाल ही में घटित हुई दोनों राहजनी की घटनाओं को लेकर गंभीर एवं सजग है। अज्ञात आरोपियों पर नगद ईनाम की उदघोषणा की गई है तथा आरोपियों की धरपकड हेतु 02 अलग-अलग टीमे गठित की गई है।

उक्त जानकारी सऊनि रमेश मौर्य-9752837284 पुलिस अधीक्षक कार्यालय अलीराजपुर के द्वारा दि गई है।

फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |     जयस ब्लाक अध्यक्ष के पद पर रमेश डावर एवं उपाध्यक्ष के पद पर भारतसिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित।     |