Ad2
Banner1

हज यात्रा के लिये आवेदन शीघ्र शुरू करने की मांग

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने केंद्रीय हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र प्रेषित कर मांग की है कि हज यात्रा-2023 के आवेदन शीघ्र शुरू किए जाएं, चेयरमैन मुकीत खान ने पत्र के हवाले से बताया हज यात्रा-2023 के लिये आवेदन में विलम्ब हो रहा है, समय पर दिशा-निर्देश जारी ना होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है उल्लेखनीय है कि गत वर्ष कोरोना-19 के चलते हज यात्री कोटा कम होने के साथ-साथ 65 साल से अधिक आयु एवम कम उम्र के बच्चों को हज यात्रा पर जाने की अनुमति नही थी, इस वर्ष सऊदी अरब सरकार के हज यात्रा को लेकर क्या दिशा-निर्देश हैं ? यह स्पष्ट नही है, श्री खान ने बताया कि हज के लिये बनाई जाने वाली पाँच वर्षीय पॉलिसी की भी कोई खबर नही है पॉलिसी में क्या रद्दोबदल हो रहा है, आमजन को इसकी कोई जानकारी नही है जबकि हज पॉलिसी बनाने से पहले सभी का मत लिया जाना ज़रूरी होता है,

जिला अध्यक्ष हाजी अफजल खान ने कहा हज यात्रा 2023 के इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि वह आवेदन से सम्बंधित अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखे, पासपोर्ट की वैधता खत्म हो रही है तो उसका नवीनीकरण करवा लें सम्भव है इस वर्ष हज आवेदन भरने की समय सीमा ज़्यादा लंबी ना हो.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |