Ad2
Banner1

श्री चंदेरी के सेवानिवृत पर सम्मान कर विदाई दी

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

आलीराजपुर | स्थानीय कलेक्टर कार्यालय मे पदस्थ सहायक अधीक्षक अलाऊद्दीन चंदेरी के सेवानिवृत होने पर कार्यालय सभाकक्ष मे विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्रसिंह ने श्री चंदेरी को शाल श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेटकर उनका सम्मान किया | कलेक्टर श्री सिंह ने सहायक अधीक्षक श्री चंदेरी के सेवा कार्यकाल की सराहना की |

पश्चात् अपर कलेक्टर सीएल चनाप, एसडीएम लक्ष्मी गामड़, संयुक्त कलेक्टर सुश्री जानकी यादव, सहायक आयुक्त जेएस डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारिगण ने श्री चंदेरी का फूल मालाओ से स्वागत कर उनके सेवाकाल मे रहते हुवे उनके द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की | श्री चंदेरी के सेवानिवृत होने पर विधायक मुकेश पटेल द्वारा उनके निवास स्थान पहुंचकर उनक़ो शाल श्रीफल भेटकर स्वागत किया तथा उनके प्रशासनिक कार्यों की तारीफ की | साथ ही स्थानीय बहारपुरा स्थित बर्फ फ़ेक्ट्री पर समाजजनो, परिवारजनो सहित इष्ट-मित्रो ने सेवानिवृत श्री चंदेरी का हार-फूल से स्वागत किया | उल्लेखनीय है सेवानिवृत श्री चंदेरी ने अपने कार्यकाल के दौरान शासकीय कार्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ सम्पादित किए है | ज्ञात रहे की श्री चंदेरी द्वारा 40 वर्ष और 6 माह की सेवा एक ही स्थान पर रहकर पूर्ण की है, जो की अपने आप मे एक उपलब्धि है |

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |     अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |         |