Ad 1

कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
बापू के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

आलीराजपुर। देश की आजादी के महानायक एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को सिनेमा चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय एवं विधायक कार्यालय बोरखड़ पर पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नेताओ ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के बताए गए मार्गो पर चलकर उनके सपनो को साकार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, कांग्रेस संगठन जिला प्रभारी हेमंत पाल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, सहित बडी संख्या मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

देशवासी उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा

इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओ ने जब तक सूरज चांद रहेगा गांधीजी तेरा नाम रहेगा, गांधीजी अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए।श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसी वक्ताओं ने गांधीजी को याद करते हुए बताया कि भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्रता कराने में राष्ट्रपिता गांधीजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेकर देश को आजाद कराने में निर्णायक भूमिका निभाई है। उनके योगदान को देशवासी कभी भूल नही सकता है। गांधीजी सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे, उन्होंने सदैव सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बारी-बारी से गांधीजी को श्रद्धासुमन अर्पित किये और दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर अलीराजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश चौहान, आजाद नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लईक भाई,आईटी सेल प्रदेश महासचिव रवीश जदम, संगठन मंत्री खुर्शीद अली दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पर्वतसिंह राठौर, संतोषीलाल जेन, भूरसिंह डावर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चीतल पँवार, सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजहर चंदेरी,आईटी सेल जिलाध्यक्ष मनीष चौहान, मंसूर मर्चेंट, किशन मंडलोई, गजेंद्र सोलंकी, धनसिंह चौहान, कमलेश पचाया, धनराज राठौड आदि उपस्थित थे।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |