Ad 1

पुलिस को मिली बड़ी सफलता चौरी हुई इक्को कार सहित आरोपी पुलिस हिरासत में

खलील मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

उदयगढ़ पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया क‍ि थाना उदयगढ क्षेत्रान्‍तर्गत घटना दिनांक 07.02.2023 को फरियादी अमरसिंह पिता कालूराम चौहान उम्र 32 वर्ष, निवासी खारोलखेडा उज्जैन ने थाना उदयगढ़ पर रिपोर्ट किया की दिनाँक 05.02.2023 को उसकी निजी इक्को सवारी गाडी लेकर लेबर लेने रानापुर आया था, कि वहाँ से आरोपी महेश भाबर व उसके 03 साथीयो के साथ इक्को गाडी से रानापुर से करीब 15-20 किमी. दूर ग्राम भाण्डाखापर चुही कच्चे रास्ते पर पहुचे की फरियादी लघुशंका करने उतरा तभी महेश भाबर एवं उसके 03 साथी इक्को गाडी क्र.एम.पी. 13. सी.ई.1439 कीमती करीब 6,00,000/- रुपए की लेकर भाग गये। फरियादी की सूचना पर थाना उदयगढ में अप. क्र. 38/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

 

आरोपियों की धरपकड हेतु नीरज नामदेव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जोबट के मार्गदर्शन मे निरीक्षक अनसिंह भाबर थाना प्रभारी थाना उदयगढ़ के अधीनस्‍थ टीम गठित की गई। उदयगढ पुलिस टीम के द्वारा घटना दिनांक से ही आरोपियों की धरपकड हेतु लगातार गंभीरता से प्रयास किये जानें के फलस्‍वरूप दिनांक 10.02.23 को ग्राम छोटी जुवारी से आरोपी गणपत पिता भूवान भीलाला उम्र 30 साल नि. ढोल्यावड को गिरफ्तार कर, इसके कब्‍जे से इक्को गाडी क्र.एम.पी. 13. सी. ई.1439. कीमती करीब 6,00,000/-रुपए की बरामद करने में उदयगढ पुलिस को सफलता मिली। घटना के शेष आरोपियों की धरपकड के लिये उदयगढ पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है। उपरोक्त कार्यवाही मे उनि सोबरन पाल चौकी प्रभारी कानाकाकड, प्र.आर. अमरसिंह, आर. रणसिंह, तूफान, मुनसिंह, सैनिक धर्मेन्द्र की अहम भूमिका रही।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |