Ad2
Banner1

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद आलीराजपुर द्वारा पुलवामा के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि- शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च, दीप जलाकर किया नमन

अलीराजपुर:- स्थानीय बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मंगलवार को पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने रात को 8 बजे नीम चौक से कैंडल मार्च निकाला गया, जो बस स्टैंड पर पहुंचा, जहां पर छात्रों व नागरिकों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को याद कर दीप जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

छात्र नेता निलेश सस्तिया ने उपस्थित छात्रों को बताया कि चार साल पहले 14 फरवरी के दिन ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ने श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले में विस्फोटक लेकर जा रहे एक वाहन को टक्कर मार दी थी। इस हमले में 42 जवान शहीद हो गए थे। आज हम उन्हीं जवानों को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

जिला संयोजक निलेश सस्तिया ने बताया की भारत में ऐसे भी कई देश विरोधी ताकतें हैं, जो हमेशा भारत व भारतीय सेना के विरुद्ध काम करते हुए आई है, जिसका घोर विरोध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हमेशा किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश के अंदर रहकर युवाओं को देश के प्रति समर्पित बनाने का काम करती हैं। विद्यार्थी परिषद पिछले 75 वर्षों से हमेशा राष्ट्रहित और समाज हित में काम करते हुए भारतीय सेनाओं का भी साथ देती आई है।

 नगर मंत्री केतन चौधरी ने बताया की विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आम सभा में नारा देते हुए कहा कि सेना के सम्मान में परिषद है मैदान में इसी के साथ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा यह भी कहा कि विद्यार्थी परिषद मात्र ऐसा छात्र संगठन है, जो हमेशा से सेना के सम्मान की बात करता आया है।

इस अवसर पर विभाग छात्रावास प्रमुख ऊँकार चौहान, छात्र नेता राहुल सोनू डावर, नगर सहमंत्री शुजल सेन, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मदन डावर, छात्र नेता विनय चौहान, नगर सहमंत्री कविता ब्रजवासी, यश चौहान, ऋषिता सेन, भूमि वास्कले,साहिल तोमर,सज्जान चौहान,हिरतान तोमर, अनिल मेडा, दीपक चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता संजय गुप्ता सहीत कई नगर के गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत मे परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |