Ad2
Banner1

सैयद अबुल हसन सरकार बाबा के उर्स का आगाज 24 फरवरी से

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
📱 7869717495

आलीराजपुर:- कौमी एकता के प्रतीक एवं गुलशने कादरीयत, सैयदो सादात हजरत अबुल हसन सरकार फरीद बादशाह कादरी-चिश्ती (रअ) का दो दिवसीय 81 वां उर्स मुबारक 24 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। उर्स में मप्र के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र के श्रद्धालूजन शिरकत करेंगे । उर्स को लेकर उर्स कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारिया की जा रही हे |

निकलेगा विशाल जुलुस

प्रतिवर्षानुसार इस बार भी हजरत सैयद अबुल हसन सरकार का उर्स हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 24 फरवरी शुक्रवार को जामा मस्जिद चौक से शाम 04 बजे संदल-चादर का जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला जाएगा। इस दौरान आस्ताने औलिया पर संदल व चादर पेश की जाएगी। इसी रात 09 बजे स्थानीय जामा मस्जिद चौक पर कव्वाली का आयोजन होगा। जिसमें मप्र के मशहूर फनकार मुजम्मिल हुसैन एवं फ़ज़ल हुसैन मोलाई अपने निस्बती एवं सूफियाना कलाम पेश करेंगें। 25 फरवरी शनिवार सुबह 11ः30 बजे सामूहिक रूप से न्याज प्रसादी वितरित की जाएगी | उर्स की जेरे सरपरस्ती पीरे तरीकत, शहर काजी अल्हाज सैयद अफजल मियां बाबा करेंगे। जैरे निगरानी सैयद फरीद मियां, सैयद आरीफ मियां, सैयद हनीफ मियां, सैयद जमालुदीन बाबा, सैयद अशफाक मियां करेंगे। आस्ताने होज शरीफ, उर्स कमेटी के सदस्यों ने आमजनों से उर्स में तशरीफ लाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |