Ad2
Banner1

अजाक्स के बैनर तले भोपाल में होगा महासम्मेलन एवं विशाल रैली का आयोजन

अलीराजपुर जिले से भी पहुचेंगे हजारों की संख्या में कर्मचारी- अधिकारीयों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यक्रता

अलीराजपुर:- मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति,जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के बैनर तले 26 फरवरी 2023 रविवार को भेल दशहरा मैदान राजधानी भोपाल में पदोन्नति में आरक्षण नियम लागू करने, मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति,जन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लगभग एक लाख सत्तर हजार रिक्त बेकलॉग पदों की भर्ती, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने,अनुसूचित जाति- जनजाति वर्ग के कल्याण के विशेष मदों का पैसा उन्हीं के पर खर्च करने,विद्यार्थियों को समय पर शासन की योजनाओं का लाभ नही मिले जैसी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल रैली एवं महासम्मेलन का आव्हान किया गया है,

जिसको लेकर स्थानीय सुरेंद्र गार्डन अलीराजपुर में अजाक्स,आकास,एसीएस एवं जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार जिले से भी हजारों की संख्या में एससी एवं एसटी वर्ग के समाजजन,अधिकारी-कर्मचारी, युवा,महिलाएँ आदि अपने हक अधिकारों की आवाज उठाने के लिए राजधानी भोपाल पहुचेंगे।

गांव,संकुल, कस्बें, ब्लॉक एवं तहसील वार जिम्मेदार कार्यक्रताओं को सूचित कर वाहनों से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुँचने की रणनीति बनाई गई है।उक्त महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए आकास,जयस,एसीएस सहित विभिन एसटी,एससी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक संगठनों ने समर्थन देकर अधिक से अधिक समाज जनों को भोपाल पहुँचने के लिए आह्वान किया गया है।इस अवसर पर आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर,अजाक्स जिला उपाध्यक्ष रतनसिंह रावत,पुरानी पेंशन बहाली संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान,अजाक्स अलीराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष छगनसिंह तोमर, जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश,एसीएस जिला अध्यक्ष विजय कनेश, अजाक्स के रमेश डावर, मगनसिंह मौर्य आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |