निर्भयता और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ छात्र परीक्षाओं में साथ सम्मिलित हों – थाना प्रभारी श्री खरतिया

आगामी दिनों में आयोजित वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में सभी छात्र, छात्राएं अपनी पूरी लगन, तल्लीनता,एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ शामिल हों। परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित आने जाने और परीक्षा में शामिल होने की पूरी पुलिस सुरक्षा उपलब्ध रहेगी। किसी भी बालिका को मार्ग में कोई अवांछित तत्व छेड़खानी या अन्य प्रकार से परेशान करेगा, इसे तत्वों पर सख़्त एवम कठोर कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त विचार नानपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतियां ने शा. हाई स्कूल राजावाट में व्यक्त किए।

आपने बच्चों को ट्रैफिक नियम का पालन करने, लाइसेंस की प्रक्रिया, युवाओं में नशे की प्रवृत्ति सहित आगे भविष्य में कैरियर निर्माण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

शा. हाई स्कूल राजावाट के प्राचार्य श्री शरद क्षीरसागर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक श्री बाबूलाल गेहलोत एवम प्रधान आरक्षक श्री रघुवन टैगोर के साथ स्कूल का समस्त स्टाफ शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे ।

जोबट पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता लूट एवं डकैती के मामलों में फरार इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ्तार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |     महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     ग्राम बिलझार में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |