Ad2
Banner1

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण ने भगोरिया मेले में सुरक्षा सहित विभिन्न प्रबंधों का जायजा लिया

*प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण ने भगोरिया मेले में सुरक्षा सहित विभिन्न प्रबंधों का जायजा लिया*

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

📱7869717495
एसडीएम सोंडवा सुश्री प्रियांशी भंवर, एसडीओपी श्रीमती श्रृद्धा सोनकर, एसडीओपी श्री नामदेव सहित राजस्व अधिकारीगण एवं पुलिस अधिकारीगण ने भगोरिया मेले के दौरान सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया

अलीराजपुर, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के दिषा निर्देषन एवं मार्गदर्षन में प्रत्येक भगोरिया मेले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए है। भगोरिया हाट बाजार में आज प्रषासनित एवं पुलिस अधिकारीगण ने भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्हीं प्रबंधों के तहत पुलिस एवं राजस्व अधिकारीगण ने भगोरिया आयोजन को लेकर किये गए यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, ड्रोन कैमरों से निगरानी, वाॅच टावर आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज सोंडवा, जोबट, फूलमाल में भगोरिया हाट लगें, जिसमें बडी संख्या में ग्रामीणजन एवं पर्यटक उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्रों एवं पारंपरिक वैषभूषा में भगोरिया में शामिल होकर पूरे उत्साह के साथ नृत्य और झूले, चकरी आदि का आनंद लिया।

विभिन्न ग्रामों के युवाओं के दल बांसुरी और मांदल की सुमधुर धुन पर जमकर थरकते हुए निकले। सुरक्षा प्रबंधों के तहत प्रत्येक भगोरिया हाट बाजार के प्रवेष मार्गों पर बेरिकेटिंग, डाग स्काॅट, महिला पुलिस बल, सिविल डेस में पुलिस बल, वाॅच टावर से माॅनिटरिंग, सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन सहित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से लाइव माॅनिटरिंग के प्रबंध किये गए है। एसडीएम जोबट श्री डीएन सिंह, एसडीएम सोंडवा सुश्री प्रियांशी भंवर, एसडीओपी श्रीमती श्रृद्धा सोनकर, एसडीओपी श्री नामदेव सहित राजस्व अधिकारीगण एवं पुलिस अधिकारीगण ने भगोरिया मेले के दौरान सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |