Ad2

भोंगर्या हाट में बड़े नेताओं की बस स्टैंड एवं स्थानीय बाजार क्षेत्रों से हटकर दूर सभाए करवाई जावें-जयस उपाध्यक्ष अरविंद कनेश

अलीराजपुर:- अलीराजपुर -झाबुआ सहित निमाड़ क्षेत्र में आदिवासियों की संस्कृति एवं सभ्यता को प्रदर्शित करने वाला होली के पूर्व लगने वाला साप्ताहिक भोंगर्या हाट उफान पर चल रहे हैं।जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीणों की उमड़ती भीड़ आकर्षण का केंद्र बन रहा है सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी अनुसार ज़िले में माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और पुर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी भी भोंगर्या हाट में पधार रहें हैं।जिनका आदिवासी समाज अलीराजपुर की और से हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं।

जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला कलेक्टर से मांग की है कि इस दौरान विशाल जनसभा भी आयोजित होने की खबरे हैं।

भोंगर्या हाट में होली की खरीदी के लिए चारों और से ग्रामीण आते हैं,भोंगर्या हाट में नाच गान का लुफ़्त उठाते हैं।वीआईपी नेताओं के आने से यातायात व्यवस्था एवं बाजार व्यवस्था के समीप या बस स्टेंड तथा मुख्य चौराहे पर सभा स्थल बना कर आने जाने वाले मुख्य जगह को घेरा जा रहा है, जिससें हाट में आने वाले आम नागरिक,ढोल मंदल के साथ ही प्रतिवर्ष अनुसार टंट्या भील चैराहे से परम्परागत आदिवासी समाज की मुख्य मार्गो से गैर निकाले में तथा व्यापारियों को भी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रामीणों और व्यापारियों में आपसी तालमेल के चलते खरीदी के दौरान बाजार व्यवस्था को सुचारू रूप में संचालित करने हेतु जनसभा का आयोजन बाजार क्षेत्र एवं बस स्टेंड क्षेत्र से हट कर दूर किया जाना चाहिए। ताकि ग्रामीणों के साथ ही व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना नही करना पड़े।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

आदिवासी समाज (ग्राम बोकड़िया) में बैठक कर शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में अंग्रेज़ी शराब पर लगाई रोक, दो से ज्यादा डीजे होने पर लगेगा दण्ड     |     अलीराजपुर के ग्राम रोडधा के सरपंच कर रहे अनेक समाजसेवी कार्य     |     छकतला टप्पा तहसील के नायाब तहसीलदार पर हमला     |     मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जगह चेक दिए जाएं विधायक पटेल     |     अलीराजपुर के नवागत एसपी श्री हंसराज सिंह ने पदभार ग्रहण किया     |     लाडली बहना योजना: वार्ड नं 2 में महिलाएं उत्साहपूर्वक भर रहे फार्म     |     अलीराजपुर जिले के दो सेक्टर नानपुर,पालसदा में कई दिनों से बंद पड़े हुई है आंगनवाड़ी केंद्र      |     ढाई साल की इस मासूम ने रोजा रखकर सब को हैरत में डाल दिया, ये कैसा छाया जुनुन     |     गणगौर पर्व पर नगर में बेंड बाजो के साथ धूमधाम से निकाला चल समारोह, ज्वारों का हुआ विसर्जन     |     चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर,जननायक टंट्या भील एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परर्थी दादा की लगेगी मूर्ति     |    

error: Content is protected !!