Ad2
Banner1

14 अप्रैल 2021 शाम 6 बजे तक सम्पूर्ण जिले में कोरोना कर्फ्यू के आदेश जारी

जानिये कितने दिनों का लगा कोरोना कर्फ्यू

अलीराजपुर- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अलीराजपुर जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। उक्त आदेश के तहत 14 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल 2021 को सुबह 6 बजे तक जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। उक्त प्रतिबंधात्मक आदेष के तहत समस्‍त बाजार बंद रहेंगे एवं अति आवश्‍यक कार्यो को छोड़कर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। सभी शासकीय एवं निजी कार्यालय, बैंक, क्‍योस्‍क इत्‍यादि बंद रहेंगे। जिले की सीमाओं से प्रवेश निषेध रहेगा।

उक्त आदेष के तहत निम्नानुसार छूट का प्रावधान किया गया है

जिसमें शासकीय अथवा निजी चिकित्‍सीय एवं संस्‍था एवं कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों, अन्‍य अमला, पुलिस बल, कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट, विद्युत मण्‍डल, इंटरनेट, टेलीकॉम सर्विस प्रोवायडर, किसी भी तरह की एम्‍बुलैंस एंव फायर ब्रिगेड सेवाएं, लोक शांति अथवा शासकीय कार्य सम्‍पादित करने हेतु नियुक्‍त अधिकारी-कर्मचारीगण, आवश्‍यक वस्‍तु की घर पंहुच सेवा, होम डिलेवरी में लगे कर्मचारियों तथा रसोई गैस सिलेण्‍डर वितरण व्‍यवस्‍था में लगे कर्मी, इलेक्‍ट्रानिक, प्रिंट मिडिया, दवा दुकानें एवं चिकित्‍सालय, समस्‍त प्रकार के ईंधन, परिवहन के साधन एवं भण्‍डारण डीपों, टीकाकरण सत्रों का आयोजन शासन निर्देशानुसार जारी रहेगा।

परीक्षा केन्‍द्र आने एंव जाने वाले परिक्षार्थी तथा परीक्षा केन्‍द्र एवं परिक्षा आयोजकों से जुड़े कर्मी एवं अधिकारीगण। माल ढोने वाले वाहनों का आवागमन, राशन दुकानें एवं उपार्जन केन्‍द्रों पर खरीदी एवं ए.टी.एम चालू रहेंगे। इस आदेश का उल्‍लंघन करने पर भारतीय दण्‍ड संहिता 1860 की धारा 188 एवं राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 के अन्‍तर्गत दण्‍डनीय अपराध होगा।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |